HomeUTTAR PRADESHछापेमारी में अवैध पटाखा बरामद,आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

छापेमारी में अवैध पटाखा बरामद,आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

टांडा,अम्बेडकरनगर। मुखबिर की सूचना पर अलीगंज पुलिस ने छापा मारकर भारी मात्रा में पटाखा बरामद किया। जानकारी के मुताबिक उपनिरीक्षक नीरज कुमार मय हमराह उपनिरीक्षक गोविन्द नारायण मिश्र ,उपनिरीक्षक शिवम सिहं, हेड कांस्टेबल हसीबुद्दीन सिद्दीकी, कांस्टेबल बृजेश चौहान, कास्टेबल भूपेन्द्र कुमार ने थाने से त्योहार दुर्गा पूजा एवं रामलीला के अवसर पर शान्ति व सुरक्षा ब्यवस्था एवं गस्त हेतु क्षेत्र चौकी कस्बा व अलीगंज में रवाना होकर जब हम पुलिस पार्टी सिटी सेन्टर पर पहुंचे तो मुखबिर खास द्वारा बताया गया कि आगामी त्यौहार दीपावली के लिए भारी मात्रा में अवैध पटाखा सैफ अली पुत्र समसुद्दीन नि. कस्बा उत्तरी छोटी बाजार थाना अलीगंज ने अपनी दुकान, चांद पतंग सेन्टर जो इमामुद्दीन औलिया मस्जिद के सामने स्थित है, में रखे हुए है जिनको वह स्थानीय फुटकर दुकानदारो को बेचने की फिराक में लगा है यदि आप दुकान की तलाशी ले तो मौके पर ही अवैध पटाखों का जखीरा मिल सकता है मुखबिर खास की सूचना पर विश्वास करते हुए हम पुलिस वालो ने आपस में एक दूसरे की जमा तालाशी ले देकर इत्मिनान किया की कोई विस्फोटक पदार्थ जैसी सामाग्री किसी के पास नही है तथा हम पुलिस वालो ने आने जाने वाले जनता के ब्यक्तियों को मकसद बताकर गवाही के लिए कहा गया तो रंजिश हो जाने के डर से काई तैयार नहीं हुआ और चले गये। बामजबूरी हम पुलिस वाले मुखबिर के बताये अनुसार इमामुद्दीन औलिया मस्जिद के सामने चांद पतंग सेन्टर दुकान पर पहुंचे तो दुकान में बैठा दुकानदार हम पुलिस वालो को अपनी ओर आता देखकर सकपकाकर दुकान का दरवाजा बन्द करने लगा कि हम पुलिस वालो के इसको टोकते हुए तेजी से बढ़कर दरवाजा बन्द करने से रोकते हुए पकड़ लिया और दुकान में चेक किया गया व खानातलाशी ली गयी तो दुकान में काफी मात्रा में पटाखे बोरो एवं गत्ता पेटियों में भरे हुए रखे है जिनको गिनते हुए पटाखो को चेक किया गया तो भारी मात्रा मे पटाखा मिला। पुलिस मामले में मुकदमा पंजीकृत कर लिया।

पूरी खबर देखें
Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read