HomeUTTAR PRADESHदलित की जमीन को जबरिया कब्जा कर रहे भूमाफिया, धरने पर बैठा...

दलित की जमीन को जबरिया कब्जा कर रहे भूमाफिया, धरने पर बैठा है परिवार



दलित की जमीन को जबरिया कब्जा कर रहे भूमाफिया, धरने पर बैठा है परिवार


















  • पीड़ित ने राजस्व अधिकारियों पर लगाए मोटी रकम के सौदेबाजी का आरोप

    अम्बेडकरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जीरो टॉलरेंस नीति का जनपद के पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों पर कोई असर नहीं दिखाई पड़ रहा है जिसका नतीजा यह है कि एक दलित परिवार दबंग भूमाफियाओं से अपनी जमीन को बचाने के लिए विगत एक सप्ताह से अनवरत जिला मुख्यालय पर कर्मिक अनसन करते हुए संघर्ष कर रहा है आयुक्त प्रशासन अयोध्या मंडल द्वारा पुलिस अधीक्षक को दलित के प्रकरण में आरोपीयों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने का आदेश भी दिया गया है फिर भी उनके आदेश का असर पुलिस अधीक्षक पर नहीं पड़ रहा है। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के घोर लापरवाही का नतीजा है कि भूमाफिया आज भी दलित के जमीन पर निर्माण करने के लिए आतुर दिखाई पड़ रहे हैं। उक्त भूमि पर निर्माण कार्य को कहने के लिए भले ही रोक दिया गया हो किन्तु दबंगों द्वारा आज भी निर्माण सामग्री वहां से नहीं हटाया जा रहा है। जिससे पीड़ित को आसंका है कि पुलिस से मिल कर कभी भी दबंग निर्माण कार्य शुरू करा सकते हैं। बताते चलें कि अहिरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रतापपुर चमुर्खा ( कटेहरी) में मुख्य मार्ग पर दलित की बेसकीमती भूमि पर कुछ दबंगों की नजर है। पीड़ित ठनगनी का आरोप है कि दबंगों द्वारा जमीन पर अवैध कब्जा किया जा रहा है। मामले की जानकारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लेकर जनपद एवं मंडल के जिम्मेदार अधिकारीयों के संज्ञान में दिया गया। मामले में पीड़ित को जब न्याय नहीं मिला तो पीड़ित धरने पर बैठ गया। आनन-फानन में उपजिलाधिकारी द्वारा निर्माणकार्य को रुकवाया गया। एक सप्ताह होने के बाद भी प्रशासन द्वारा अग्रीम कार्यवाही नहीं की गई। पीड़ित का कहना है कि एसडीएम के निर्देश पर नायब द्वारा स्थानीय निरीक्षण किया गया था दबंगों से जमीन संबंधी कागजात मांगे गए थे। लेकिन दबंगों द्वारा कोई कागज प्रस्तुत नहीं किया जा सका। पीड़ित एक सप्ताह से धरने पर बैठा है। एक तरफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भूमाफियाओं पर कार्यवाही करने का निर्देश देते हैं वहीं दूसरी तरफ भूमाफियाओं पर जनपद के जिम्मेदार अधिकारी मेहरबान होते नजर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मेहनत पर जनपद के अधिकारी धज्जियां उड़ानें में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। मामले में उपजिलाधिकारी सौरभ शुक्ला से बात की गई तो उन्होंने बताया कि निर्माण को रुकवाया गया है। लेकिन पीड़ित का कहना है कि जब तक अवैध कब्जा हटवा कर दबंग भूमाफियाओं के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत नहीं किया जाएगा तब तक धरना चलता रहेगा।

 

पूरी खबर देखें

error: Content is protected !!

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read