Thursday, May 7, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTARAKHANDभारत- कजाकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास में हथियार प्रदर्शनी और फायरिंग का आयोजन

भारत- कजाकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास में हथियार प्रदर्शनी और फायरिंग का आयोजन

fok-media-samman-samaroh

देहरादून: भारत कजाकिस्तान संयुक्त अभ्यास काज़िंद का 08 वां संस्करण 30 सितंबर 2024 से सूर्या फॉरेन ट्रेनिंग नोड औली, उत्तराखंड में चल रहा है। 120 कर्मियों वाली भारतीय टुकड़ी का प्रतिनिधित्व कुमाऊं रेजिमेंट द्वारा किया जा रहा है। भारतीय वायु सेना के साथ-साथ सहायक शस्त्र और सेवाओं के कर्मियों भी इसमें भाग ले रहे हैं।

संयुक्त राष्ट्र जनादेश के अध्याय VII के तहत संयुक्त उप पारंपरिक संचालन आयोजित करने के दौरान हथियारों और उपकरणों का प्रदर्शन, हथियारों का संचालन और उसके बाद सैनिकों के लिए फायरिंग का आयोजन किया गया।

भारतीय दल के सैनिकों ने हथियार और उपकरण प्रदर्शन के दौरान कजाकिस्तान दल के सैनिकों के साथ अपनी विशेषज्ञता और अनुभव साझा किया। अभ्यास के दौरान परिचालन कार्य के प्रति दोनों देशों की प्रतिबद्धता प्रदर्शित की गई जिसमें हथियारो के गहन प्रशिक्षण सत्र और विभिन्न प्रकार की सामरिक फायरिंग का अभ्यास शामिल रहा। अभ्यास काज़िंद 2024 का केडिया उद्देश्य तालमेल और अंतरसंचालनीयता को बढ़ाने और “क्लोज क्वार्टर बैटल” में सामरिक सुस्पष्टता सुनिश्चित करना है।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular