HomeUTTAR PRADESHप्रेरणा का स्रोत बनेगी त्रियुग नारायण तिवारी पर आधारित पुस्तक व्यक्तित्व के...

प्रेरणा का स्रोत बनेगी त्रियुग नारायण तिवारी पर आधारित पुस्तक व्यक्तित्व के व्यक्ति-हेमन्त शर्मा

अयोध्या। देश के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हेमंत शर्मा ने कहा कि त्रियुग नारायण तिवारी पर लिखी गई पुस्तक व्यक्तित्व के व्यक्ति नए आयाम गढ़ेगी। उन्होंने कहा कि यह पुस्तक आने वाली पत्रकारिता जगत के उन युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत होगी, जो पत्रकारिता में आना चाहते हैं। समारोह की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने कहा कि पत्रकारिता के लिए यह पुस्तक मील का पत्थर साबित होगी। मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार और लेखक स्तंभकार राज खन्ना ने तिवारी जी के व्यक्तित्व कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि 70 वर्ष का जीवन यूं ही नहीं होता। सफलता के नए आयाम तय करता है। उन्होंने कहा 50 वर्ष की पत्रकारिता यानी पांच दशक अपने में बेहद खास होते हैं। मुख्य वक्ता वरिष्ठ पत्रकार और लेखक अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि लेखन की शैली, निर्भीकता, साहस और तीखापन पत्रकारिता की रीढ़ होती है। सच्चाई के साथ अगर कलम चलती है तो समाज का परिष्कार होता है। इसके पहले त्रियुग नारायण तिवारी के सुपुत्र बैंक प्रबंधक अनुज तिवारी, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित सेवानिवृत प्रधानाचार्य डॉ वीरेंद्र कुमार त्रिपाठी ने स्वागत संबोधन प्रस्तुत किया। समारोह का संचालन कर रहे व्यक्तित्व के व्यक्ति पुस्तक के संपादक विवेकानंद पांडेय ने पुस्तक के निर्माण और विमोचन तक के सफर को सभी से साझा किया। संधिस पब्लिकेशन के प्रबंध निदेशक हरिकृष्ण यादव ने धन्यवाद व्यक्त किया तो वरिष्ठ पत्रकार त्रियुग नारायण तिवारी ने भी पुस्तक के सफरनामा को सभी के सामने रखा। समारोह का आरंभ मां सरस्वती के प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से हुआ। सेवानिवृत्ति प्रधानाचार्य और कवयित्री डॉ स्वदेश मल्होत्रा रश्मि ने वाणी वंदना प्रस्तुत की। अतिथियों का स्वागत प्रेस क्लब अध्यक्ष रामकुमार सिंह, प्रेस क्लब सचिव नाथ बक्श सिंह, कमलेश सिंह यादव, सौरभ पांडेय, अनूप मल्होत्रा, भास्कर पांडेय, सोनी पांडेय, गायत्री पांडेय, शिवम मिश्रा, अभिज्ञान यादव, शशांक मिश्रा, संधिस पब्लिकेशन के प्रबंध निदेशक हरि कृष्ण यादव, वरिष्ठ सहयोगी अमर चंद्र छाबड़ा, पब्लिकेशन के संपादक उमाशंकर कुकरेती, अनुराग तिवारी ने बुके, अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट करके किया। इस दौरान सांसद लालजी वर्मा अयोध्या के पूर्व सांसद लल्लू सिंह एमएलसी विजय बहादुर पाठक, महापौर नगर निगम अयोध्या महंत गिरीशपति त्रिपाठी, पूर्व मंत्री अनिल तिवारी, पूर्व विधायक जयशंकर पांडेय, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष अवधेश पांडेय बादल, कांग्रेस के पीसीसी सदस्य राजेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य कृष्ण कुमार पांडेय खुन्नू, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विजय गुप्ता, आकाशवाणी के सहायक निदेशक अभियांत्रिकी अनिल सिंह, कार्यक्रम प्रमुख संजय धर द्विवेदी, प्रधानाचार्य डॉ. मणि शंकर तिवारी, प्राचार्य डॉ. रीना पाठक, महेंद्र यादव, सुनील तिवारी शास्त्री, वरिष्ठ पत्रकार कृपा शंकर पांडेय, इन्दू भूषण पांडेय, रवि पाठक, संजय रस्तोगी, प्रदीप पाठक, त्रिलोकी नाथ द्विवेदी सहित प्रदेश के कई जिलों के पत्रकार, लेखक व स्तंभकार मौजूद रहे।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read