अम्बेडकरनगर। महिला एवं बाल विकास मंत्री बेबी रानी मौर्य का विकास खंड कटेहरी के सुखारीगंज स्थित रमाशंकर प्रभा महाविद्यालय में महिला सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मंत्री द्वारा महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार, स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण एवं दिव्यांग जन सशक्तिकरण विभाग के लगे स्टाल का अवलोकन किया गया। अवलोकन उपरांत महिला कल्याण विभाग की तरफ से मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तीन लाभार्थियों को उनके कन्या जन्म उत्सव के रूप में केक काटकर पोषण किट प्रदान करते हुए सम्मानित किया गया तथा बाल विकास विभाग के पांच महिलाओं की गोद भराई एवं तीन बच्चों का अन्नप्राशन के कर कमलो द्वारा कराया गया। मंत्री द्वारा विभाग के द्वारा कराए गए कार्यों की प्रशंसा की गई। कार्यक्रम के अवलोकन एवं सम्पन्न करने के बाद महिला सम्मेलन में उपस्थित महिलाओं को संबोधित किया। कार्यक्रम में मंत्री महिला कल्याण एवं बाल विकास उत्तर प्रदेश के साथ राज्यमंत्री उच्च शिक्षा रजनी तिवारी, एमएलसी डॉ. हरिओम पांडेय, उपाध्यक्ष एवं सांसद विधानसभा विधान परिषद धर्मेंद्र सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयम्बक तिवारी, आदर्श चौधरी, महिला मोर्चा की अध्यक्ष टिंकल सिंह, विद्यावती राजभर, पूर्व प्रत्याशी बीजेपी कटेहरी अवधेश द्विवेदी आदि सम्मानित लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम संपन्न उपरांत उपरोक्त 5 लाभार्थी मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना एवं पांच लाभार्थी मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना का प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन में जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, समस्त सीडीपीओ, मुख्य सेविकाओ ने योगदान किया।
महिला सम्मेलन कार्यक्रम में लाभार्थियों को मंत्री ने केक काट सम्मानित किया
11
Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh


