HomeUTTAR PRADESHसमूह दीदियों एवं सीएलएफ के पदाधिकारियों की जीविकोपार्जन गोष्ठी सम्पन्न

समूह दीदियों एवं सीएलएफ के पदाधिकारियों की जीविकोपार्जन गोष्ठी सम्पन्न

अम्बेडकरनगर। जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में पंडित दीनदयाल अंत्योदय योजना के तहत राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, प्रदेश व राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत समूह के दीदियों एवं सीएलएफ के पदाधिकारियों के जीविकोपार्जन गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमे विकास खंड भीटी, कटेहरी व टांडा के समस्त सीएलएफ के पदाधिकारियों सहित समूह की दीदियों, समूह सखियों व बैंक सखियों के जीविकोपार्जन में उत्तरोत्तर वृद्धि संबंधी जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सर्वप्रथम सीएलएफ के पदाधिकारियों, समूह की दीदियों, बैंक सखियों, समूह सखियों के साथ संवाद स्थापित कर मुख्यमंत्री के प्रेरणा स्रोत से संचालित स्वयं सहायता समूह योजना से जुड़कर किए गए स्वरोजगार से उनके जीविकोपार्जन में आए बदलाव से रूबरू हुए तथा उनकी स्वरोजगार में आ रही समस्याओं को सुनकर प्राथमिकता पर निदान हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सीएलएफ के पदाधिकारियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें निरंतर कड़ी मेहनत कर, स्वरोजगार स्थापित करने और आत्मनिर्भर बनने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि स्वयं मजबूत बने और अधिक से अधिक दीदियों को समूह से जोड़ें और उन्हें भी निरंतर आगे बढ़ने हेतु मार्गदर्शन प्रदान करें। उन्होंने बताया कि आज समूह सखियों के संपूर्ण बकाया मानदेय की धनराशि सीएलएफ के खाते में आ जायेगा जिसको तत्काल समूह सखियों के खाते में अंतरित करने हेतु सीएलएफ के पदाधिकारियों को निर्देशित किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के सर्वे का कार्य चल रहा है, इसके अंतर्गत जिन दीदियों के पास आवास नहीं है उन्हें प्राथमिकता पर आवास से अच्छादित कर लाभान्वित किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला, उपायुक्त स्वतः रोजगार अनिल कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं समूह की दीदियां उपस्थित रहीं।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read