Thursday, May 7, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHजर्जर विद्युत केबिल को बदलवाने की एक्सईएन से मांग

जर्जर विद्युत केबिल को बदलवाने की एक्सईएन से मांग

fok-media-samman-samaroh

जलालपुर,अंबेडकरनगर। विद्युत आपूर्ति में अवरोध बन रही जर्जर केबल को बदलने हेतु ग्रामीणों द्वारा अधिशाषी अभियंता को पत्र देकर कार्रवाई की मांग की गई। मामला जलालपुर विद्युत उपखण्ड के फतेहपुर मोहिबपुर गांव का है। ग्रामीण गुलाम नबी, रवीश, अक्षयबर, परशुराम, कौशर अजय यादव समेत दर्जनों ग्रामीणों द्वारा विद्युत उपखंड कार्यालय जलालपुर पहुंचकर खम्बे पर लगे ट्रांसफार्मर से गांव में सप्लाई देने वाली में जर्जर केबल को बदलने की मांग करते हुए प्रार्थना पत्र दिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि केवल बहुत जर्जर हो चुकी है जो आए दिन टूट जाया करती है। इसके अतिरिक्त केवल अनेक जगहों से जोड़ी गई है जहां से चिंगारियां निकलती रहती हैं जिससे किसी भी समय जान माल को बड़ा खतरा हो सकता है। इस संबंध में अधिशासी अभियंता झब्बूराम ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा दिया गया प्रार्थना पत्र प्राप्त किया गया है, जल्द ही के जर्जर केबल को बदलवाकर विद्युत आपूर्ति सुचारु करा दी जायेगी।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular