Friday, May 8, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHपीएम आवास योजना में गड़बड़ी की शिकायत को जांच अधिकारियों ने बनाया...

पीएम आवास योजना में गड़बड़ी की शिकायत को जांच अधिकारियों ने बनाया तमाशा

fok-media-samman-samaroh

जलालपुर,अंबेडकरनगर। प्रधानमंत्री आवास योजना की लाभार्थी के अपात्र होने की शिकायत विभिन्न अधिकारियों द्वारा की गई जांच में एक बार लाभार्थी को अपात्र तथा दूसरी बार पात्र घोषित करने से जहां अधिकारियों की किरकिरी हो रही है वहीं एक ही मामले में दो अलग अलग जाँच रिपोर्ट लोगों में चर्चा का विषय बनी हुई। मुख्यमंत्री के पोर्टल पर की गई शिकायत को मजाक बनाने ऐसा ही एक मामला भियांव ब्लॉक के शिवपाल ग्राम पंचायत से सामने आया है। विदित हो कि गांव निवासिनी विजयलक्ष्मी दुबे ने फरवरी माह 2023 में सुधा पत्नी दीपक के संबंध में प्रधानमंत्री आवास योजना का नाजायज लाभ देने की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर दर्ज कराई थी। जिसकी जांच एडीओ आईएसबी प्रदीप कुमार दुबे अवर अभियंता अशोक कुमार यादव और सचिव रंजय कुमार ने की थी जिसमें सुधा को अपात्र दिखाया गया था। जब अपात्र होने के बावजूद प्रधानमंत्री योजना की धनराशि लेने की पुनः शिकायत दर्ज कराई गई तो जांच अधिकारी एडीओ पंचायत समाज कल्याण विशाल यादव तथा सहायक विकास अधिकारी सांख्यिकीय शिव प्रकाश मिश्रा द्वारा जांच में पात्र दिखा दिया गया। अब एक ही प्रकार की शिकायत में दो अलग-अलग जांच रिपोर्ट आने से भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इस संबंध में शिकायतकर्ता विजयलक्ष्मी दुबे ने शिकायत दर्ज करा कर संबंधित जांच अधिकारी के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की है। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी भियांव अंजली भारती ने बताया कि अलग निष्कर्ष की रिपोर्ट देने वाले जांच अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है, लाभार्थी के अपात्र पाए जाने पर उचित कार्यवाही की जायेगी।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular