Thursday, May 7, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHलेखपाल की गुण्डई से परेशान पीड़िता ने समाधान दिवस में लगाई गुहार

लेखपाल की गुण्डई से परेशान पीड़िता ने समाधान दिवस में लगाई गुहार

fok-media-samman-samaroh

जलालपुर,अंबेडकरनगर। विवाद हल कराने गए हल्का लेखपाल ने दलित महिला को अपमानित कर मोबाइल जमीन पर पटक दिया। कोहनी से मारने पर जहां महिला को चोट लग गई वही उसकी मोबाइल टूट गई। संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंची पीडिता ने तहसीलदार शिव नरेश सिंह से शिकायत किया। प्रकरण जलालपुर तहसील के उसरहा गांव का है। शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंची दलित रीना ने बताया कि गांव निवासी मेवालाल ने आम रास्ते के साथ ही चकमार्ग पर अतिक्रमण कर घर आदि का निर्माण कर लिया है उसने हमारे सहन और खतौनी से जबरदस्ती रास्ता मांगने के लिए शिकायत दर्ज कराई थी। जिसकी जांच शुक्रवार शाम को हल्का लेखपाल अरुण यादव और थाना कोतवाली के सिपाही पहुंचे थे उस समय पति घर पर मौजूद नहीं था लेखपाल पुलिस टीम के साथ मेरे घर का नुकसान करने लगे हमने पति को फोन लगाकर लेखपाल से बात करने का निवेदन किया। किंतु लेखपाल अरुण यादव भद्दी भद्दी गाली गलौज देते हुए मोबाइल पटक दिया जिससे मोबाइल टूट गई और उन्होंने कहा तुम्हारा घर गिरवा कर इस आबादी से रास्ता निकलवा दूंगा। जब इस आशय की शिकायत संपूर्ण समाधान दिवस में सुनवाई कर रहे तहसीलदार से किया गया तो उन्होंने लेखपाल की गलती निकालने के बजाय सवाल खड़ा करने लगे और खुद जाकर आबादी की जमीन से रास्ता आदि का प्रकरण हल करने की बात कही।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular