HomeUTTAR PRADESHएयरटेल कंपनी के 4 जी हार्डवेयर चोरी का अभियोग पंजीकृत

एयरटेल कंपनी के 4 जी हार्डवेयर चोरी का अभियोग पंजीकृत

टांडा,अम्बेडकरनगर। एअरटेल कंपनी का 2 नग 4जी हार्डवेयर चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। अर्जुन सिंह क्वीस कम्पनी के टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत है। क्वीस कम्पनी इंडस एयरटेल टावरों की टेक्निकल देखभाल करती है। आपके थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम सभा डोडो आदिलपुर में एक इंडस एयरटेल टावर लगा है जिसकी इंडस संख्या 2045707 है व एयरटेल आईडी डेस्क 01 है जिस पर 16/17 सितम्बर की रात 2.48 मिनट पर अजना डिस्कनेक्ट का अलार्म कन्ट्रोल रूप द्वारा मिला जिस पर मैं तत्काल साइट पर पहुंचा और आस पास देखा तथा ठै इंजीनियर अमलेश कुमार व रीगर सुभाष कुमार को भी मौके पर बुलाया रीगर सुभाष ने ऊपर चढ़कर चेक किया तो साइट पर लगे 2 नग अजना (4जी हार्डवेयर) चोरी होना पाया गया। चोरी हुए अजना का सीरीयल नं0- K91843XXXXX व K91843XXXXX है अभी तक अपने स्तर पर खोजबीन करता रहा लेकन कुछ पता नहीं चला अब सूचना देने आया हूं। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पूरी खबर देखें
Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read