HomeUTTAR PRADESHबिजली मोटर के साथ चोर गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

बिजली मोटर के साथ चोर गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

अंबेडकरनगर। सप्ताह भर पहले चोरी हुए विद्युत मोटर को बरामद कर चोरी में संलिप्त चोर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार चोर के विरुद्ध बरामदगी की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। विदित हो कि थाना के खानपुर उमरन गांव निवासी हरीराम का विद्युत मोटर पिछले सप्ताह अज्ञात चोर चोरी कर फरार हो गए थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू किया तो पता चला कि एक मोटर गुवाबा जमालपुर निवासी एक व्यक्ति ने कबाड़ी से खरीदा है। पुलिस घर पहुंच जांच किया तो वह वहीं मोटर निकला जिसे सप्ताह भर पहले खानपुर उमरन गांव से चोरी किया गया था। सुल्तानपुर जनपद के अखण्डनगर थाना के रायपुर गांव निवासी सुरजीत कुमार का नाम प्रकाश में आया। मंगलवार को लगभग एक बजे हमजा पुल के पास से चोर को गिरफ्तार कर लिया गया। थानाध्यक्ष प्रभाकांत तिवारी ने बताया कि चोर को जेल भेज दिया गया।

पूरी खबर देखें
Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read