HomeUTTAR PRADESHनसोपुर काण्ड में सिंह परिवार पर एक तरफा कार्यवाही का करणी सेना...

नसोपुर काण्ड में सिंह परिवार पर एक तरफा कार्यवाही का करणी सेना ने लगाये आरोप

 

जलालपुर,अंबेडकरनगर। नसोपुर भूमि विवाद में भीम आर्मी की जोर आजमाइश के बाद अब करणी सेना भी मैदान में ताल ठोकती नजर आ रही है। बीते दिनों जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के नसोपुर गांव में ठाकुर पक्ष के बैनामे और दलित पक्ष के पट्टे की जमीन को लेकर दोनों पक्षों के टकराव के बाद मारपीट हो गयी थी। प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विधिक कार्यवाही कर मामले को शांत कर दिया था। इस मामले में दलित पक्ष की महिला की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी जिस पर भीम आर्मी द्वारा साजिशन हत्या का आरोप लगाते हुए सड़क जामकर प्रदर्शन किया गया था। बाद में प्रशासन द्वारा कार्यवाही करते हुए हनुमान सिंह पक्ष के लोगों को जेल भेज दिया गया था तथा भूमि की पुनः पैमाइश करते हुए दलित पक्ष की पट्टे की जमीन को चिन्हित किया गया था और कब्जा दिलाया गया था। इसी मामले में सोमवार को करणी सेना के अध्यक्ष वीर प्रताप सिंह ने हनुमान सिंह व जयसिंह के घर पहुंच हर संभव मदद का भरोसा देते हुए प्रशासन पर एक तरफा कार्यवाही का आरोप लगाते हुए कहा पीड़ित सिंह के परिवार ने पहले प्रार्थना पत्र देकर शिकायत दर्ज कराई थी लेकिन उनके शिकायती पत्र पर कार्यवाही न करते हुए बाद में दलित पक्ष के द्वारा दिए शिकायती पत्र पर मुकदमा पंजीकृत करते हुए ठाकुर पक्ष को जेल भेज दिया गया। इस एक पक्षीय कार्यवाही को अन्याय पूर्ण बताते हुए करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने ठाकुर पक्ष पर लगे एससी एसटी एक्ट को हटाने,ठाकुर पक्ष द्वारा दिए गए शिकायती पत्र के आधार पर विपक्षियों पर कानूनी कार्यवाही करने तथा गैर मौजूदगी में जमीन को पैमाइश करने का विरोध जताते हुए पीड़ित ठाकुर पक्ष के परिवार को सुरक्षा देने की मांग की है।

पूरी खबर देखें
Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read