HomeUTTAR PRADESHभाजपाईयों ने सफाई अभियान चलाकर लिया संकल्प

भाजपाईयों ने सफाई अभियान चलाकर लिया संकल्प

जलालपुर,अम्बेडकरनगर। भाजपाइयों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिन पर उनको याद करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव के नेतृत्व में गांधी जयंती के अवसर पर यादव चौराहा पर स्थित तथागत बुद्ध एंव बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा की भाजपाइयों ने साफ सफाई किया। नगर महामंत्री एंव संयोजक विकास निषाद के संयोजन में श्रमदान करते हुए सफाई के उपरांत पदाधिकारियों ने उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख त्रिभुवन ने बताया कि पीएम मोदी हमेशा देश हित, समाज हित, राष्ट्र हित के लिए सोचते हैं। स्वच्छता उनकी पहली प्राथमिकता है। साफ-सफाई कर लोगों को जागरूक करने का यह अभियान चलाया गया। पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव ने बताया कि मोदी जी का स्वभाव है कि वह निरंतर काम करते रहते हैं। मोदी जी कहते हैं कर्म ही धर्म है। आज उनके त्याग और समर्पण की ही देन है कि पूरा भारत बदल रहा है और आगे बढ़ रहा है।जिला मंत्री ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य है लोंगो को स्वच्छता के प्रति लोंगो को जागरूक करना। वहीं स्वच्छता ही सेवा अभियान‘‘ के तहत शहीद पार्क स्थल की जन-प्रतिनिधियों की उपस्थिति के साथ ईओ अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में सफाई के बाद शहीद स्मारक पर माल्यार्पण किया गया। ईओ अजय कुमार सिंह ने बताया कि स्वच्छ भारत अभियान सिर्फ साफ सफाई का कार्यक्रम ही नहीं है, इसका दायरा व्यापक रूप से बढ़ रहा है। अब स्वच्छता संपन्नता का नया रास्ता बन रही है। इस अवसर वरिष्ठ नेता शिवपूजन वर्मा,महेंद्र चौहान, सुरेश गुप्त,मानिक चंद सोनी, शीतल सोनी,बेचन पांडेय, आनंद जायसवाल,अमित गुप्त,हरिओम सोनी, शिवनाथ त्रिपाठी, दीपचंद्र,उमेश,अनिल जायसवाल,विजय गुप्त,शिशु कुशवाहा,शरद जायसवाल,भागवती प्रसाद,नीरज मिश्र,कासिम हसन आदि मौजूद रहे।

पूरी खबर देखें
Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read