HomeUTTAR PRADESHविद्युत आपूर्ति में बाधाओं को त्वरित समाधान करायें विभाग के अफसर-डीएम

विद्युत आपूर्ति में बाधाओं को त्वरित समाधान करायें विभाग के अफसर-डीएम

 

अम्बेडकरनगर। जिलाधिकारी अविनाश सिंह जनपद में जनसामान्य को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा कतिपय कारणों से विद्युत आपूर्ति आने वाली समस्याओं बाधाओं का त्वरित समाधान कर नियमित निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के दृष्टिगत जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में विद्युत विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ की बैठक। बैठक में जिलाधिकारी ने अधीक्षण अभियंता गिरीश नारायण मिश्र को जनपद के विभिन्न विकास खंडों में विकास खंडवार अधिशासी अभियंताओं एवं एसडीओ की जिम्मेदारी तय करते हुए निरंतर निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि विद्युत आपूर्ति में किसी भी प्रकार की समस्या, बाधा अथवा किसी भी प्रकार की खराबी होने पर उसे तत्काल ठीक कराया जाए उन्होंने कहा कि विद्युत विभाग के अधिकारी नियमित संबंधित उप जिलाधिकारी तहसीलदार एवं अन्य अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करें। इस दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित समस्त अधिशासी अभियंता एवं एसडीओ को अपने-अपने दायित्वों एवं कर्तव्यों का पूर्ण निष्ठा एवं गंभीरता के साथ निर्वहन करने तथा अपेक्षित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि कतिपय विकासखंड भीटी, कटेहरी से विद्युत आपूर्ति के बाधित होने की अधिक शिकायतें प्राप्त हो रही हैं अतः वहां पर विशेष ध्यान दिया जाए और वहां पर विद्युत आपूर्ति स्थित की नियमित मॉनिटरिंग की जाए। उन्होंने अधीक्षण अभियंता को किसी भी स्तर पर किसी भी अधिकारी अथवा कर्मचारी की लापरवाही अथवा शिथिलता पाए जाने पर उसकी जवाब देही तय करने के भी निर्देश दिए।

पूरी खबर देखें
Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read