spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHUP News: यूपी के हरदोई में बेटे ने लगाई फांसी, सदमे में...

UP News: यूपी के हरदोई में बेटे ने लगाई फांसी, सदमे में मां ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, दोनों की मौत

UP News: यूपी के हरदोई के कोतवाली देहात क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है. पिहानी चुंगी क्षेत्र में 17 वर्षीय किशोर ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बेटे को इस हालत में देखकर मां यह सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाई और घर की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। दोनों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

घटना कोतवाली देहात क्षेत्र के पिहानी चुंगी स्थित एक पेट्रोल पंप के सामने की है। यहां रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर रामप्रकाश गुप्ता का 17 वर्षीय बेटा हिमांशु गुप्ता मंगलवार शाम घर पहुंचा। कुछ देर बाद उसने कमरे के अंदर फांसी लगा ली। इसी बीच तीसरी मंजिल पर मौजूद उसकी मां गीता देवी ने जब अपने बेटे को फंदे पर लटका देखा तो उन्हें गहरा सदमा लगा और उन्होंने तीसरी मंजिल से नीचे छलांग लगा दी. शोर सुनकर परिजन और आसपास के लोग तुरंत दोनों को मेडिकल कॉलेज ले गए, लेकिन जांच के बाद डॉक्टरों ने मां-बेटे दोनों को मृत घोषित कर दिया। इस हृदयविदारक घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं पूरे इलाके में शोक का माहौल है.

सूचना मिलते ही कोतवाली देहात पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुबोध गौतम ने बताया कि प्रथम दृष्टया किशोरी के आत्महत्या करने के बाद सदमे में मां ने यह कदम उठाया है. हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर गहनता से जांच कर रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि किशोरी ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया.

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular