HomeUTTAR PRADESHनोएडा सेक्टर-16 मेट्रो स्टेशन के नीचे डिवाइडर गिरा, एक व्यक्ति घायल; भारी...

नोएडा सेक्टर-16 मेट्रो स्टेशन के नीचे डिवाइडर गिरा, एक व्यक्ति घायल; भारी बारिश बनी वजह

नोएडा बारिश: दिल्ली-एनसीआर में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच नोएडा से एक बड़ी घटना सामने आई है. नोएडा सेक्टर-16 मेट्रो स्टेशन के नीचे सड़क का डिवाइडर अचानक टूटकर ढह गया। हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया. जानकारी के मुताबिक, लगातार भारी बारिश के कारण डिवाइडर के नीचे की मिट्टी कमजोर हो गई थी. इससे मेट्रो स्टेशन के पिलर के पास बना डिवाइडर अचानक ढह गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों में दहशत फैल गई.

हो सकता था भारी नुकसान

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि भारी बारिश के कुछ ही देर बाद पूरा डिवाइडर एक साथ ढह गया. बताया जा रहा है कि यह डिवाइडर करीब 50 मीटर लंबा था. गनीमत यह रही कि हादसे के वक्त वहां ज्यादा भीड़ नहीं थी, नहीं तो बड़ा नुकसान हो सकता था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और संबंधित विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और प्रत्यक्षदर्शियों से पूरी जानकारी ली. साथ ही इलाके को सुरक्षित कर दिया गया ताकि किसी अन्य दुर्घटना की आशंका न रहे.

निर्माण कार्य प्रभावित

स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार बारिश के कारण कई जगहों पर सड़कें और निर्माण कार्य प्रभावित हुआ है. उनका आरोप है कि यदि समय रहते डिवाइडर और आसपास के ढांचे की जांच की गई होती तो शायद यह हादसा टाला जा सकता था। दिल्ली-एनसीआर में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने भी कुछ समय के लिए इलाके में बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की भविष्यवाणी की है. बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव, ट्रैफिक जाम और सड़क धंसने जैसी घटनाएं भी सामने आ रही हैं.

घायल व्यक्ति का अस्पताल में इलाज चल रहा है

फिलहाल घायल शख्स का अस्पताल में इलाज चल रहा है. प्रशासन मामले की जांच में जुट गया है और पता लगाया जा रहा है कि डिवाइडर गिरने की असली वजह क्या थी. अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके.

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read