Thursday, April 23, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHरैंगिग से तंग नवोदय विद्यालय में 9वीं की छात्रा ने किया सुसाइड,...

रैंगिग से तंग नवोदय विद्यालय में 9वीं की छात्रा ने किया सुसाइड, लटका मिला शव

fok-media-samman-samaroh

झांसी। जनपद के नवोदय विद्यालय (Navodaya Vidyalaya) में पढ़ने वाली नौवीं की छात्रा का शव शनिवार की देर रात फंदे से झूलता मिला। हॉस्टल जा रही मृतिका की साथी छात्राओं ने साथी छात्राओं ने रेलिंग के सहारे दुपट्टे से उसे झूलते देखा। इस मामले में आत्महत्या (Suicide) के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि, पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि छात्रा रैगिंग से परेशान थी। उसे दो सीनियर छात्राएं धमकाती थीं। जिसकी वजह से उसने यह खौफनाक कदम उठाया है। वहीं, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, आत्महत्या (Suicide) करने वाली छात्रा की पहचान कस्बा एरच के गांव भदरवारा बुजुर्ग निवासी जय सिंह पटेल की बेटी अनुष्का पटेल (उम्र 14 साल) के रूप में हुई है। वह बरुआसागर के जवाहर नवोदय विद्यालय (Navodaya Vidyalaya) में कक्षा 9 की छात्रा थी और कॉलेज के हास्टल में रहती थी। बताया जा रहा है कि कुछ दिनों पहली ही उसकी 12वीं की कुछ छात्राओं से कहासुनी हो गयी थी।

वहीं, अनुष्का शनिवार को मैस नहीं पहुंची थी। देर रात जब साथी छात्राएं खाना खाकर हास्टल जा रही थीं तो सीढ़ियों के ऊपर रेलिंग पर टॉर्च जलती देखी तो उन्होंने घबराकर प्रधानाचार्य आरपी तिवारी को सूचना दी। मौके पर वहां गार्ड और स्टॉफ पहुंचा तो उन्होंने देखा कि अनुष्का हॉस्टल की सीढ़ियों की रेलिंग के सहारे फांसी के फंदे पर झूल रही थी।

घटना की सूचना पर एडीएम प्रशासन अरुण कुमार सिंह, एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह और बरुआसागर थाना प्रभारी सरिता मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत अनुष्का को नीचे उतारा और आनन-फानन में उसे मेडिकल कॉलेज झांसी ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए हैं।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular