Thursday, April 23, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHCM आवास के पास महिला ने खाया जहर, सिविल अस्‍पताल में भर्ती

CM आवास के पास महिला ने खाया जहर, सिविल अस्‍पताल में भर्ती

fok-media-samman-samaroh

लखनऊ: यूपी की राजधानी लखनऊ में सीएम आवास (CM Residence) के पास हाई सिक्‍योरिटी जोन में एक महिला ने जहर (Poison) खा लिया। महिला की हालत बिगड़ने पर उसे आनन-फानन में सिविल अस्‍पताल ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान उसने बताया कि वह फिरोजाबाद की रहने वाली है जहां कुछ लोग उसकी जमीन और मकान पर कब्‍जा कर रहे हैं। विरोध करने पर वे लोग जान से मारने की धमकी देते हैं।

मिली जानकारी के अनुसार फिरोजाबाद के रुकनपुरा शिकोहाबाद की रुखसाना ने लखनऊ के हाई सिक्‍योरिटी जोन में आने वाले ला मार्ट कॉलेज चौराहे के पास शनिवार की सुबह जहरीला (Poison) पदार्थ खा लिया। ला मार्ट कॉलेज चौराहे के पास रुखसाना लड़खड़ा कर चल रही थी। इसी दौरान पुलिस कर्मियों की उस पर नज़र पड़ी।

पुलिसवालों ने उसे देखकर टोका तो उसने बताया कि जहरीला (Poison) पदार्थ खाकर आई है। यह सुनकर पुलिसवाले तुरंत अलर्ट मोड में आ गए। उन्‍होंने महिला को सिविल हॉस्पिटल पहुंचाया। महिला ने पूछताछ में बताया कि वह कोई कीटनाशक दवाई खाकर आई है। उसने ये दवा कहां खाई इसकी जानकारी नहीं दे पाई है। सीसी कैमरों से महिला की बातों की सच्‍चाई की पड़ताल की जा रही है।

लख्‍नऊ की डीसीपी मध्य रवीना त्यागी ने बताया कि रुखसाना का आरोप है कि कुछ लोग उसकी जमीन और मकान पर कब्जा कर रहे हैं। विरोध पर बेटे को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। एसपी फिरोजाबाद को घटना की जानकारी दे दी गई है। वहां से पुलिस टीम लखनऊ आ रही है। परिवारीजन को भी सूचना दे दी गई है।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular