HomeUTTAR PRADESHयूपी में 24 घंटे यागी तूफान का कहर; 11 जिलों में मूसलाधार...

यूपी में 24 घंटे यागी तूफान का कहर; 11 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 43 में बिजली गिरने के आसार

  • उत्तर प्रदेश में अनुमानित बारिश 5 के सापेक्ष 4.2 मिमी रिकॉर्ड की गई जो सामान्य से 16% कम है।
  • पूर्वी उत्तर प्रदेश में अनुमानित बारिश 5.2 के सापेक्ष 6.9 मिली मीटर रिकॉर्ड की गई जो सामान्य से 32% अधिक है।
  • पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अनुमानित बारिश 4.8 के सापेक्ष 0.1 मिमी रिकॉर्ड की गई जो सामान्य से 98% कम है।

लखनऊ: यागी तूफान के प्रभाव के चलते उत्तर प्रदेश में पिछले दो दिन से कई स्थानों पर भारी बारिश हुई है। बुधवार को भी तूफान का असर उत्तर प्रदेश के मौसम पर देखने को मिलेगा, जिसकी वजह से कई इलाकों में भारी और मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही यूपी के ज्यादातर इलाकों में गरज चमक के साथ बिजली गिरने व हल्की बारिश होने के आसार हैं।

यूपी के 11 जिलों में तूफानी मूसलाधार बारिश का अलर्ट: मौसम विभाग ने यूपी के 11 जिलों में तेज तूफानी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर में भारी बारिश के आसार हैं।

यूपी के 43 जिलों में वज्रपात की संभावना: बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अम्बेडकर नगर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर में हल्की बारिश के साथ मौसम विभाग ने बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है।

यूपी में पिछले 24 घंटे में हुई बारिश: उत्तर प्रदेश में अनुमानित बारिश 5 के सापेक्ष 4.2 मिमी रिकॉर्ड की गई जो सामान्य से 16% कम है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में अनुमानित बारिश 5.2 के सापेक्ष 6.9 मिली मीटर रिकॉर्ड की गई जो सामान्य से 32% अधिक है। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अनुमानित बारिश 4.8 के सापेक्ष 0.1 मिमी रिकॉर्ड की गई जो सामान्य से 98% कम है।

यूपी में एक जून से अब तक कितनी हुई बारिश:

सोनभद्र में हुई सबसे अधिक बारिश: पिछले 24 घंटे में सोनभद्र जिले में सबसे अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई. यहां अनुमानित 4.3 के सापेक्ष 74.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई जो सामान्य से 163% अधिक है। इसके अलावा भदोही में 10 ,चंदौली में 13, चित्रकूट में 12, गाजीपुर में 10, कौशांबी में 8, मिर्जापुर में 21, सिद्धार्थ नगर में 20, सोनभद्र में 74.5, वाराणसी में 28 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।

लखनऊ में यागी तूफान का असर: लखनऊ में भी यागी तूफान के असर के कारण दिनभर बादल छाए रहे, हल्की बारिश होती रही। कुछ स्थानों पर 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से हवा भी चली। बारिश होने तथा बादल छाए रहने के कारण अधिकतम तापमान में सोमवार के मुकाबले मंगलवार को 3 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई. अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

लखनऊ में आज कैसा रहेगा मौसम: मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार बुधवार को लखनऊ में बादल छाए रहेंगे। कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 33 व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

यूपी का बस्ती जिला रहा सबसे गर्म: मंगलवार को उत्तर प्रदेश का बस्ती सबसे अधिक गर्म जिला रहा, जहां पर अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान सोनभद्र जिले में 22 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम वैज्ञानिक डॉ. अतुल सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश में यागी तूफान के असर के चलते बुधवार को पश्चिम उत्तर प्रदेश के आइसोलेटेड स्थान पर भारी बारिश होने के साथ ही कई स्थानों पर 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की तेज रफ्तार से हवाएं चलेंगी। पूरे उत्तर प्रदेश में गरज चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। तूफान का असर आज से धीरे-धीरे कम होगा। इसके चलते उत्तर प्रदेश में आने वाले तीन-चार दिन तक गरज चमक के साथ हल्की बारिश जारी रहेगी। यूपी में ‘यागी’ तूफान का टॉप गियर; 56 जिलों में तूफानी बारिश का अलर्ट; 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read