spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHतीसरी कक्षा की छात्रा को आया हार्ट अटैक, महज 10 साल की...

तीसरी कक्षा की छात्रा को आया हार्ट अटैक, महज 10 साल की उम्र में मौत

लखनऊ: राजधानी के मॉन्ट फोर्ट स्कूल में शुक्रवार दोपहर लंच कर कक्षा की तरफ जा रही तीसरी की छात्रा लड़खड़ा कर गिर पड़ी। सहेलियों के शोर मचाने पर शिक्षक मदद के लिए दौड़ पड़े। उसे फातिमा हॉस्पिटल ले जाया गया। सूचना पर परिवार वाले पहुंचे और मासूम को चन्दन हॉस्पिटल ले गए। वहां डॉक्टरों ने बताया कि छात्रा की दिल का दौरा (Heart Attack) पड़ने से मौत हो चुकी है। विकासनगर सेक्टर-14 निवासी शिखर सेंगर की 10 वर्षीय बेटी मानवी मॉन्ट फोर्ट स्कूल में कक्षा तीन की छात्रा थी। उसके साथ ही बड़ी बहन माही भी कक्षा 11 में पढ़ती है। सुबह मानवी और माही स्कूल गई थीं। दोपहर में लंच के बाद मानवी सहेलियों के साथ कॉरीडोर से कक्षा की तरफ जा रही थी। अचानक वह लड़खड़ा कर गिर पड़ी।

मानवी को बेसुध देख सहेलियां मदद के लिए चीखने लगीं। शोर सुनकर शिक्षक पहुंचे। मानवी को बेसुध देख स्कूल प्रशासन ने परिवार को सूचना दी और आनन-फानन में उसको फातिमा हॉस्पिटल ले गए। कुछ ही देर में मानवी की मां, रिटायर आईएएस नाना वीपी सिंह भी हॉस्पिटल पहुंच गए। बच्ची को वे लोग चन्दन हॉस्पिटल लेकर चले गए, जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मानवी के छोटे नाना डीपी सिंह ने बताया कि डॉक्टर ने दिल का दौरा (Heart Attack) पड़ने से मौत होने की बात कही है।

इंस्पेक्टर महानगर अखिलेश मिश्र ने बताया कि सूचना पर पुलिस टीम स्कूल गई थी। फुटेज चेक करने पर पता चला कि मानवी सहेलियों के साथ कॉरीडोर से जाते वक्त लड़खड़ा कर गिर पड़ी। इंस्पेक्टर के मुताबिक परिवार वाले छात्रा को लेकर अस्पताल गए थे। मौत होने के बाद परिवार की तरफ से पोस्टमार्टम कराने से मनाकरदियागया।

छात्रा के छोटे नाना डीपी सिंह के अनुसार मानवी की कुछ दिन पहले तबीयत खराब हुई थी। इलाज के बाद आराम मिल गया था। मानवी के दिल में दिक्कत है, इसकी जानकारी परिवार को नहीं थी।

पहले भी हुए हादसे

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular