HomeUTTAR PRADESHMEA का बड़ा बयान, ईरान संकट के बीच 1200 से ज्यादा भारतीय...

MEA का बड़ा बयान, ईरान संकट के बीच 1200 से ज्यादा भारतीय सुरक्षित निकाले गए


Middle East War: पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच भारत सरकार ने अपने नागरिकों को सुरक्षित निकालने का बड़ा अभियान चलाया है। विदेश मंत्रालय ने बताया कि अब तक 1200 से ज्यादा भारतीयों को ईरान से सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है। इनमें बड़ी संख्या छात्रों की है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता Randhir Jaiswal ने गुरुवार को जानकारी देते हुए कहा कि कुल 1200 लोगों में से 845 छात्र हैं। उन्होंने बताया कि 996 लोगों को आर्मेनिया और 204 लोगों को अज़रबैजान के रास्ते निकाला गया है। वहां से उन्हें भारत लाने की व्यवस्था की जा रही है।


सरकार ने किया मिलकर काम


सरकार ने इस पूरे ऑपरेशन के लिए भारतीय दूतावास और स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर काम किया। यात्रियों को ट्रांजिट के दौरान हर तरह की सहायता दी जा रही है, ताकि वे सुरक्षित अपने घर पहुंच सकें। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र  मोदी भी वैश्विक नेताओं के साथ लगातार बातचीत कर रहे हैं। 28 मार्च को उन्होंने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से फोन पर बातचीत की। इस दौरान दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया के हालात, ऊर्जा ढांचे पर हमलों और समुद्री मार्गों की सुरक्षा जैसे मुद्दों पर चर्चा की। प्रधानमंत्री ने इन हमलों की निंदा भी की।


भारतीयों की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता- विदेश मंत्रालय


विदेश मंत्रालय के मुताबिक, 28 फरवरी से अब तक पश्चिम एशिया क्षेत्र से करीब 6.24 लाख यात्री भारत लौट चुके हैं। सुरक्षा स्थिति को देखते हुए एयरलाइंस सीमित उड़ानें चला रही हैं। आज यूएई से भारत के लिए करीब 90 फ्लाइट्स संचालित होने की उम्मीद है। वहीं, मंत्रालय ने यूएई में घायल हुए एक भारतीय नागरिक की स्थिति पर भी अपडेट दिया और कहा कि उसकी सुरक्षा और इलाज का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। सरकार ने साफ किया है कि विदेशों में रहने वाले भारतीयों की सुरक्षा उनकी भलाई और सुरक्षित वापसी सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। मौजूदा हालात को देखते हुए भारत हर जरूरी कदम उठा रहा है, ताकि कोई भी नागरिक संकट में न फंसे।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in
Santosh Singh is an author and news content contributor at Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact Samachar Live team at samacharlive.in@gmail.com
- Advertisment -spot_img

Must Read