HomeUTTAR PRADESHगोवा नाइट क्लब हादसा...लुथरा ब्रदर्स को मिली जमानत, पर जेल से नहीं...

गोवा नाइट क्लब हादसा…लुथरा ब्रदर्स को मिली जमानत, पर जेल से नहीं मिल सकी राहत


Goa Night Club Fire: गोवा के चर्चित नाइट क्लब आग हादसे में बड़ा अपडेट सामने आया है। इस हादसे में 25 लोगों की मौत हुई थी। अब गोवा के मेरसेस स्थित सेशंस कोर्ट ने नाइट क्लब “Birch By Romeo Lane” के मालिक सौरभ लुथरा और गौरव लुथरा को जमानत दे दी है। हालांकि, जमानत मिलने के बावजूद दोनों को अभी जेल से रिहाई नहीं मिल पाई है। इसकी वजह यह है कि मापुसा पुलिस ने उन्हें NOC फर्जीवाड़ा मामले में अपनी हिरासत में ले लिया है।


हादसे में हुई थी 25 लोगों की मौत


गौरतलब है कि कुछ समय पहले गोवा के अर्पोरा इलाके में स्थित इस नाइटक्लब में भीषण आग लग गई थी। इस हादसे में 25 लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें 20 स्टाफ सदस्य और 5 पर्यटक शामिल थे। कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए थे। घटना के बाद लुथरा बंधु देश छोड़कर थाईलैंड भाग गए थे। इसके बाद इंटरपोल ने उनके खिलाफ ब्लू नोटिस जारी किया था, जिसके बाद उन्हें भारत वापस लाया गया और गिरफ्तार किया गया।


जांच के दौरान सामने आया समने आया सच


जांच के दौरान सामने आया कि नाइटक्लब के लिए जरूरी नो-ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) फर्जी तरीके से हासिल किया गया था। आरोप है कि उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारी के हस्ताक्षर और दस्तावेजों में हेरफेर कर एक्साइज लाइसेंस लिया। इस मामले में उन पर धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश के आरोप भी लगे हैं। 27 मार्च को मापुसा की एक अदालत ने इस NOC फर्जीवाड़ा मामले में उन्हें अग्रिम जमानत देने से इनकार कर दिया था। हालांकि, आग हादसे के मामले में अब उन्हें नियमित जमानत मिल गई है। फिलहाल, पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। यह मामला गोवा के नाइटक्लब और सुरक्षा नियमों पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है। 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in
Santosh Singh is an author and news content contributor at Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact Samachar Live team at samacharlive.in@gmail.com
- Advertisment -spot_img

Must Read