HomeUTTAR PRADESHIndiGo को मिला नया सीईओ, विलियम वॉल्श को दी गई जिम्मेदारी; इस...

IndiGo को मिला नया सीईओ, विलियम वॉल्श को दी गई जिम्मेदारी; इस काम में महारथ है हासिल


IndiGO New CEO: देश में सबसे बड़ी विमानन कंपनी ने वैश्विक विमानन जगत के बड़े नाम विलियम वॉल्श को अपना मुख्य कार्यकारी अधिकारी बनाया है। विली के नाम से मशहूर वॉल्श की यह नियुक्ति इंडिगो के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विस्तार करने और भविष्य की विकास परियोजनाओं के लिए अहम माना जा रहा है।


विलियम वॉल्श वर्तमान में इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के महानिदेशक के रूप में काम कर रहे हैं। आईएटीए में उनका कार्यकाल 31जुलाई 2026को समाप्त हो रहा है। उसके बाद वह इंडिगो की कमान संभालेंगे।


विमान जगत में महारथ हासिल


बता दें कि विली वॉल्श के पास विमानन उद्योग का दशकों का अनुभव है। वह इससे पहले Aer Lingus,ब्रिटिश एयरवेज और इंटरनेशनल एयरलाइंस ग्रुप के सीईओ की अगुवाई कर चुके हैं। जिसके अंतर्गत इबेरिया, वुलिंग और लेवल जैसी एयरलाइंस आती है। इंडिगो की कमान वह ऐसे वक्त में संभालेंगे, जब कंपनी तेजी से अपने बेड़े का विस्तार कर रही है। साथ ही पिछले साल आए संकट से उबर रही है। पिछले साल यानी 2025के आखिरी महीनोो में पायलटों के रोस्टर और अन्य कारणों से इंडिगो को हजारों उड़ाने रद्द करनी पड़ी थी। 


कंपनी और वॉल्श का उत्साह                             


इंडिगो के चेयरमैन ने कहा कि विली वॉल्श का अनुभव कंपनी को तेजी से आगे बढ़ाने का काम करेगी। वहीं, मैंनेजिंग डायरेक्टर राहुल भाटिया के अनुसार यह नियुक्ति कंपनी के विकास के लिए अहम है। खुद विली वॉल्श ने भी कहा कि वह इंडिगो की मजबूत नींव और टीम से खुश हैं और कंपनी के साथ मिलकर इनोवेशन, एक्सीलेंस और ग्रोथ पर फोक्स करना चाहते हैं।


पीटर एल्बर्स ने इंडिगो को आगे बढ़ाया


इंडिगो के पूर्व सीईओ पीटर एल्बर्स की अगुवाई मकोविड के कठिन दौरे में भी कंपनी को मुनाफे में पहुंचाया। एल्बर्स के कार्यकाल में इंडिगो ने अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर अपनी पकड़ मजबूत की और 500विमान की नई खेप मंगाई। अब विली वॉल्श के ऊपर इंडिगो को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी होगी। 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in
Santosh Singh is an author and news content contributor at Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact Samachar Live team at samacharlive.in@gmail.com
- Advertisment -spot_img

Must Read