HomeUTTAR PRADESHदिल्ली-एनसीआर हुआ कूल, राजस्थान-बिहार में चढ़ेगा पारा, जानिए आज का वेदर अपडेट

दिल्ली-एनसीआर हुआ कूल, राजस्थान-बिहार में चढ़ेगा पारा, जानिए आज का वेदर अपडेट


Aaj Ka Mausam: पूरे उत्तर भारत में एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण मौसम का मिजाज बदल गया है। इसकी वजह से राजधानी समेत देश के कई राज्यों में गरज-चमक के साथ बारिश का सिलसिला जारी है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा में 1 अप्रैल तक मौसम ऐसी ही बना रहेगा। जिसकी वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकता है। साथ ही मौसम ठंडा और सुहाना बना रहेगा।


मौसम विभाग के मुताबिक, मैदानी इलाकों में बारिश और पश्चिमी हिमालय में रुक-रुक बर्फबारी और बारिश होने की संभावना जताई है। इसी बीच दिल्ली में एक फिर बारिश होने के आसार है। वहीं उत्तर प्रदेश में आज यानी 31 मार्च को बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई गई है। ओडिशा और छत्तीसगढ़ में आज बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश होने की आंशका जताई गई है। विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में 31 मार्च से 3 अप्रैल के बीच बारिश होने उम्मीद जताई गई है। इसके अलावा केरल और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में भी छिटपुट बारिश और गरज-चमक जारी रह सकती है।


बिहार-राजस्थान में चढ़ेगा पारा


वहीं बिहार और राजस्थान में पारा चढ़ेने की उम्मीद जताई गई है। बिहार के कुछ जिलों में शाम के समय बादल छाने और हल्की बारिश की उम्मीद भी जताई गई है। वहीं राजस्थान में पारा चढ़ने की उम्मीद भी जताई गई है। कुछ इलाकों जैसे जयपुर, जोधपुर और बीकानेर में तापमान तेजी के साथ बढ़ रहा है। दिन के समय में लू जैसे हालात बनने लगे हैं।  लोगों को दोपहर के समय सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read