HomeUTTAR PRADESHSwine flu in Kanpur! GSVM मेडिकल काॅलेज में H1N1 संक्रमण से एक...

Swine flu in Kanpur! GSVM मेडिकल काॅलेज में H1N1 संक्रमण से एक मरीज की मौत

कानपुर : एलएलआर अस्पताल में गुरुग्राम से संक्रमित होकर लौटे 80 वर्षीय जिस मरीज को परिजनों ने स्वाइन फ्लू के लक्षणों के आधार पर भर्ती कराया था, उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई. जीएसवीएम मेडिकल काॅलेज प्राचार्य डाॅ. संजय काला के अनुसार मरीज की रिपोर्ट में H1N1 वायरस की पुष्टि हुई थी. एलएलआर अस्पताल में मरीज को भर्ती कर आइसोलेट किया गया था. स्वाइन फ्लू के कोई लक्षण सामने नहीं आए. वहीं, मरीज की मौत के बाद अब एक और महिला मरीज में H1N1 वायरस के लक्षण मिले हैं. शुक्रवार को इसकी सैंपलिंग कराई गई. लगातार चिकित्सक उनकी निगरानी कर रहे हैं.

एलएलआर अस्पताल में आईडीएच वार्ड तैयार : जीएसवीेएम मेडिकल काॅलेज के प्राचार्य डाॅ. संजय काला ने बताया कि फ्लू के मरीजों को देखते हुए एलएलआर अस्पताल में आईडीएच वार्ड तैयार कर दिया गया है. अगर किसी मरीज को बुखार, गले में खराश, खांसी, नाक बंद होना, ठंड लगना, सिर दर्द, शरीर में दर्द, थकान, उल्टी व दस्त जैसे लक्षण दिखते हैं, तो उन्हें आईडीएच वार्ड में भर्ती कराकर उनका इलाज किया जाएगा.

नगर निगम सतर्क, कैटल कैचिंग दस्ता पकड़ेगा सुअर : शहर में H1N1 वायरस से संक्रमित मरीज के मिलने के बाद अब नगर निगम की ओर से कैटल कैचिंग दस्ता सुअर पकड़ेगा. इसके लिए दस्ते की टीम के कर्मी सिविल लाइंस, आर्यनगर, पांडुनगर, फूलबाग, मरियमपुर चौराहा, फजलगंज, गांधी नगर, दर्शनपुरवा, बजरिया, चमनगंज, बेकनगंज, जवाहर नगर, कल्याणपुर, जाजमऊ समेत अन्य क्षेत्रों में सुअर पकड़ने के लिए निकलेंगे.

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read