HomeNATIONAL'तुम मेरे जैसे हो' और कद में छोटे खिलाड़ी के लिए जमीन...

‘तुम मेरे जैसे हो’ और कद में छोटे खिलाड़ी के लिए जमीन पर बैठे PM मोदी, वीडियो वायरल

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को पेरिस पैरालिंपिक 2024 में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले एथलीटों से मुलाकात की। इस दौरान खिलाड़ियों ने खुलकर पीएम से बातचीत की और अपने दिल की बातें बताई।

नरेंद्र मोदी ने स्वर्ण पदक विजेता भाला फेंक खिलाड़ी नवदीप सिंह के साथ बेहद खास वक्त विताया। 4 फीट 4 इंच के नवदीप ने पीएम को टोपी भेंट की और उनका ऑटोग्राफ लिया। नरेंद्र मोदी ने इंस्टाग्राम पर नवदीप के साथ का वीडियो शेयर किया है।

नवदीप कैप पहना सकें, इसलिए जमीन पर बैठे नरेंद्र मोदी

वीडियो में देखा जा सकता है कि नवदीप की हाइट पीएम के कंधे तक है। वह पीएम के पास आए और भेंट के रूप में टोपी देनी चाही। ऊंचाई में बहुत अंतर था। इसके चलते नवदीप के लिए पीएम मोदी को कैप पहनाना मुश्किल था।

नवदीप ने पीएम की ओर कैप बढ़ाते हुए कहा, “सर मैं आपको यह देना चाहता हूं।” इस पर पीएम ने कहा, “तुमने अपना वीडियो देखा। क्या लोग कह रहे थे। सब लोग डरते हैं।” यह सुनकर नवदीप हंसते हैं। पीएम भी साथ में हंसते हैं। फिर पीएम ने कहा, “तो कैप पहनाना चाहोगे।”

 


इसके साथ ही नरेंद्र मोदी जमीन पर बैठ गए। कहा, “मैं यहां बैठता हूं। तुम पहनाओ।” नरेंद्र मोदी के जमीन पर बैठने के चलते नवदीप को कैप पहनाने में आसानी हुई। उन्होंने पीएम को कैप पहनाया। इसके बाद नरेंद्र मोदी ने उनसे हाथ मिलाया। पीएम मोदी के इस दयालु स्वभाव ने वहां मौजूद खिलाड़ियों का दिल जीत लिया। सभी ने उत्साह के साथ ताली बजाई।

इसके बाद नरेंद्र मोदी ने कहा, “लग रहा है न कि तुम बड़े हो। ” फिर पीएम खुलकर हंसे। पीएम खड़े हुए तो नवदीप ने अपने कंधे की ओर इशारा करते हुए ऑटोग्राफ मांगा। नरेंद्र मोदी दायें कंधे पर ऑटोग्राफ देने लगे तो नवदीप ने रोका और कहा कि सर बायें कंधे पर, यह थ्रोइंग आर्म है। इसपर पीएम ने कहा कि तुम भी मेरे जैसे लेफ्टी हो।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read