HomeUTTAR PRADESHग्रेटर नोएडा में मोमोज खाने से 12 लोग बीमार, फूड पॉइजनिंग की...

ग्रेटर नोएडा में मोमोज खाने से 12 लोग बीमार, फूड पॉइजनिंग की आशंका


Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में मोमोज खाने से लगभग 10 से 12 लोगों के बीमार होने का मामला सामने आया है। सभी मरीजों को उल्टी, पेट दर्द, सिर दर्द और बुखार की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल सभी का इलाज दादरी के सरकारी अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के मुताबिक, बीमार हुए सभी लोगों ने एक ही दुकान से मोमोज खरीदे थे।


यह दुकान दादरी नगर के तहसील के पास स्थित बताई जा रही है। दादरी के नई आबादी के रहने वाले आरिफ ने बताया कि उनके घर पर रिश्तेदार आए हुए थे, जिसके बाद सभी ने मोमोज मंगवाए और खाए। अगले दिन अचानक सभी की तबीयत बिगड़ गई। उनके परिवार के करीब 10 लोग बीमार हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।


फूड पॉइजनिंग के लक्षण आया नजर


अस्पताल में भर्ती एक अन्य मरीज सैंडी ने बताया कि वह पिछले दो दिनों से अस्पताल में भर्ती है और बीमार होने से पहले उसने भी मोमोज खाए थे। दादरी सरकारी अस्पताल के डॉक्टर काशिफ नदीम आलम के अनुसार, अस्पताल में भर्ती मरीजों में फूड पॉइजनिंग के लक्षण पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि मरीजों को उल्टी, बुखार और पेट दर्द की समस्या हो रही है और सभी का इलाज जारी है। इस घटना के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग भी सतर्क हो गया है। विभाग ने कहा है कि मीडिया के जरिए सूचना मिलने के बाद टीम मौके पर जाकर जांच करेगी और सैंपल भी लिए जाएंगे।


पहले भी सामने आया था ऐसा मामला


बता दें कि ग्रेटर नोएडा में इस तरह का ये पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी यहां मोमोज खाने से कई लोग बीमार हो चुके हैं। कुछ मामलों में मरीजों की हालत इतनी खराब हो गई थी कि उन्हें आईसीयू में भर्ती कराना पड़ा था। ऐसे मामलों ने सड़क किनारे और अस्वच्छ जगहों पर मिलने वाले फास्ट फूड की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे साफ-सफाई का ध्यान रखते हुए ही खाने-पीने की चीजें

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in
Santosh Singh is an author and news content contributor at Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact Samachar Live team at samacharlive.in@gmail.com
- Advertisment -spot_img

Must Read