HomeUTTAR PRADESHइलाज के बाद घर जा रहे थे, रास्ते में हुआ हादसा, मां...

इलाज के बाद घर जा रहे थे, रास्ते में हुआ हादसा, मां की मौत; बेटा जिंदगी से लड़ रहा जंग


Haryana News: हरियाणा के बल्लभगढ़ स्थित अनाज मंडी के सामने बने शराब के ठेके के पास बाइक पर सवार मां बेटे को अज्ञात वाहन ने पिछले टक्कर मार दी। इस हादसे में मां की मौत हो गई। वहीं बेटे को उपचार के लिए पहले बल्लभगढ़ ​स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर होने के चलते उसको दिल्ली के ट्रॉमा सेंटर एम्स में रेफर कर दिया। जहां अभी भी उपचार चल रहा है। थाना आदर्श नगर पुलिस ने आरोपी अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


सुभाष कॉलोनी निवासी राज बहादुर साहूकार ने बताया कि उनके तीन बेटे व एक बेटी है। शुक्रवार की सुबह उनकी पत्नी पूनम(54) और छोटा बेटा शिवम(24) बाइक पर सवार होकर एनआईटी तीन नंबर स्थित ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल  से दवा लेने के लिए गए थे। दोपहर कभी करीब डेढ़ बजे वह वापस बाइक पर सवार होकर अपने घर की तरफ आ रहे थे। जैसे ही वह नेशनल हाईवे स्थित अनाज मंडी के पास बने शराब के ठेके के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे हैं अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए बल्लभगढ़ ​स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने पूनम को मृत्यु घोषित कर दिया। वहीं उनके बेटे शिवम की हालत गंभीर होने होने के चलते उसको बल्लभगढ़ से दिल्ली स्थित एम्स ट्रॉमा सेंटर में रेफर कर दिया। जहां अभी भी उसका उपचार चल रहा है।


जांच में जुटी पुलिस


पुलिस प्रवक्ता यशपाल का कहना है कि आदर्श नगर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं मृतक पूनम के शव का पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in
Santosh Singh is an author and news content contributor at Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact Samachar Live team at samacharlive.in@gmail.com
- Advertisment -spot_img

Must Read