spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHआर्मी कपल की शादी ने जीता सबका दिल, 1 रुपये दहेज और...

आर्मी कपल की शादी ने जीता सबका दिल, 1 रुपये दहेज और नारियल के साथ घर लाएं दुल्हन

fok-media-samman-samaroh


Saharanpur Wedding Without Dowry: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में भारतीय सेना के एक अधिकारी ने समाज के सामने सादगी और सिद्धांत की अनोखी मिसाल पेश की है। इंडियन आर्मी के मेजर मधुर चौधरी ने आर्मी की कैप्टन ज्योति सिंह के साथ सात फेरे लिए, लेकिन दहेज के नाम पर सिर्फ एक रुपया शगुन स्वीकार किया और रिवाज के तौर पर मात्र एक नारियल लिया। 


क्या है पूरा मामला?


बता दें, यह शादी सरसावा क्षेत्र के मीरपुर गांव में हुई। मधुर चौधरी के पिता चौधरी ओमपाल सिंह (रिटायर्ड आर्मी अधिकारी) ने स्पष्ट कहा ‘बहू नहीं, बेटी आई है घर। इससे ज्यादा कोई दहेज नहीं चाहिए।’ दूल्हे पक्ष ने वधू पक्ष से कोई दहेज या भारी शगुन नहीं लिया। सिर्फ प्रतीकात्मक रूप से एक रुपया और नारियल स्वीकार कर दहेज मुक्त विवाह की मिसाल कायम की।


मधुर चौधरी ने बताया कि छात्र जीवन से ही उन्होंने ठान लिया था कि शादी में दहेज नहीं लेंगे। यह कोई लव मैरिज नहीं थी। दोनों परिवारों की मुलाकात मथुरा की यात्रा के दौरान हुई। बातचीत बढ़ी, रिश्ता पसंद आया और दोनों पक्षों की सहमति से विवाह तय हो गया। मधुर ने कहा ‘शादी दो इंसानों के बीच सम्मान और समझ का रिश्ता है, न कि लेन-देन का।’


दहेज को कहा ‘नो’


मालूम हो कि कैप्टन ज्योति सिंह भी भारतीय सेना में सेवा दे रही हैं। दोनों अधिकारी होने के कारण शादी में सैन्य अनुशासन और सादगी छाई रही। समारोह में कोई भव्य आयोजन या दिखावा नहीं किया गया। मेहमानों ने इस कदम की खुलकर तारीफ की और इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। यह शादी उन हजारों परिवारों के लिए उदाहरण बन गई है जहां दहेज को लेकर अभी भी दबाव बना रहता है। मेजर मधुर चौधरी और कैप्टन ज्योति सिंह की जोड़ी ने साबित कर दिया कि सच्चा प्यार और सम्मान किसी कीमत से नहीं मापा जा सकता।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular