HomeUTTAR PRADESHMangesh Yadav encounter केस में अब अरविंद यादव को भी उठाया गया,...

Mangesh Yadav encounter केस में अब अरविंद यादव को भी उठाया गया, बच्चों ने बताया जान का खतरा

Mangesh Yadav Encounter Case : उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में ज्वेलरी शॉप में डकैती के बाद आरोपी मंगेश यादव के एनकाउंटर के मामले ने काफी तूल पकड़ लिया है. एनकाउंटर ने पर मंगेश के परिवार से लेकर विपक्ष तक कई तरह से सवाल उठा रहा है. वहीं मंगेश यादव के एनकाउंटर के बाद एक और आरोपी के परिवार ने यूपी पुलिस पर बड़ा आरोप लगाया है. सुल्तानपुर लूट कांड में आजमगढ़ के अरविंद यादव के ऊपर भी पुलिस ने एक लाख का इनाम घोषित कर रखा है और उसकी तलाश कर रही है. वहीं अब अरविंद यादव के परिजनों ने बड़ा आरोप लगाया है.

परिवार ने लगाया ये आरोप
बता दें कि आजमगढ़ के फूलपुर थाना अंतर्गत चमड़ा डीह गांव के रहने वाले अरविंद यादव को पुलिस ने सुल्तानपुर में हुई डकैती के मामले में आरोपी बनाया गया है. पुलिस ने अरविंद यादव पर एक लाख का इनाम भी रखा है और उसकी तलाश कर रही है. वहीं अरविंद यादव के परिजनों ने यूपी तक से बात करते हुए पुलिस पर बड़ा आरोप लगाया है. परिवार के लोगों ने बताया कि एक हफ्ते पहले अरविंद यादव को पुलिस ने घर से बुलाकर सुल्तानपुर के थाने में रखा है, जहां पर हम लोग पहुंचे तो मुलाकात भी हुई थी. लेकिन अब पुलिस उनकी कोई जानकारी नहीं दे रही है.

बताया जान का खतरा
इस पूरे प्रकरण पर फरार अरविंद यादव के बच्चों ने बताया कि, ‘जिस तरह से सुल्तानपुर लूट कांड में जोड़कर उनके पिता को उठाया गया है, उन्हें डर है कि हीं उनका भी एनकाउंटर ना हो जाए. जबकि उनका इस घटना से कोई भी लेना देना नहीं है. जिन दिन सुल्तानपुर में लूट की घटना को अंजाम दिया गया उस दिन वह खुद घर पर रहकर खेती किसानी का कार्य कर रहे थे. पुलिस ने उन पर झूठा आरोप लगाया है.’ परिजनों ने यह भी कहा कि हम चाहते हैं कि उन्हें जल्द से जल्द रिहा किया जाए और झूठे आरोपों से बरी किया जाए.

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read