HomeUTTAR PRADESHकहीं बारिश-आंधी...तो कहीं चढ़ता पारा, जानिए आज का ताजा मौसम अपडेट

कहीं बारिश-आंधी…तो कहीं चढ़ता पारा, जानिए आज का ताजा मौसम अपडेट


IMD Weather Update: उत्तर भारत में मौसम एक बार फिर से करवट ले रहा है। पिछले कुछ दिनों में तेज गर्मी और उमस के बाद अब पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कई इलाकों में बादल छाए हुए हैं, जबकि कुछ हिस्सों में हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर जारी है। वहीं, कुछ क्षेत्रों में गर्मी फिर से बढ़ने लगी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, आज दिल्ली-NCR, हरियाणा, यूपी और बिहार में मौसम मिला-जुला रहेगा। IMD के मानें तो मौसम में यह बदलाव 18से 20मार्च तक जारी रह सकता है, उसके बाद स्थिति स्थिर होने की उम्मीद है।


दिल्ली-NCR में मौसम का हाल


दिल्ली और आसपास के इलाकों में आज आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। इस दौरान अधिकतम तापमान 32से 34डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16से 18डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। शाम या रात के समय हल्की बूंदाबांदी या बहुत हल्की बारिश के साथ गरज-चमक और 20-30किमी/घंटा की गति से हवाएं भी चल सकती हैं। बता दें, पिछले कुछ दिनों की तुलना में गर्मी में थोड़ी राहत मिली है, लेकिन उमस फिर से सताने लगी है। लोगों को धूप से बचाव और हाइड्रेटेड रहने की सलाह दी जा रही है।


UP-हरियाणा का मौसम


हरियाणा में भी दिल्ली जैसी स्थिति बनी हुई है। मैदानी इलाकों में हल्की बूंदाबांदी और 20-30किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ धूल भरी आंधी की संभावना भी जताई गई है। तापमान सामान्य से थोड़ा ऊपर रह सकता है, लेकिन बादलों की वजह से दिन भर मौसम सुहावना बना रहेगा।


तो वहीं, यूपी के कई हिस्सों में आज मौसम अस्थिर रहेगा। पश्चिमी यूपी में हल्की से मध्यम बारिश, आंधी और ओलावृष्टि की संभावना है। पूर्वी यूपी और बिहार की ओर बढ़ते हुए गरज-चमक के साथ तेज हवाएं (40-50 किमी/घंटा तक) चल सकती हैं। मौसम विभाग ने कुछ जिलों में भारी बारिश या तूफान का येलो अलर्ट जारी किया है। किसानों को फसलों की सुरक्षा के लिए सतर्क रहने की सलाह है। तापमान में गिरावट से गर्मी से राहत मिल रही है, लेकिन अचानक बदलाव से सावधानी बरतें।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in
Santosh Singh is an author and news content contributor at Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact Samachar Live team at samacharlive.in@gmail.com
- Advertisment -spot_img

Must Read