HomeUTTAR PRADESH'हर खिलाड़ी से आप ऐसी अपेक्षा...',बुमराह और सूर्यकुमार को लेकर क्या बोले...

‘हर खिलाड़ी से आप ऐसी अपेक्षा…’,बुमराह और सूर्यकुमार को लेकर क्या बोले सीजेआई सूर्यकांत


CJI Suryakant Statement:सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने जसप्रीत बुमराह और कप्तान सूर्यकुमार यादव को लेकर बड़ा बयान दिया है। चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने गांधीनगर के गुजरात नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।


अपने संबोधन के दौरान सीजेआई सूर्यकांत ने सूर्यकुमार यादव और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को लेकर उदाहरण दिया है। उन्होंने कहा कि आप ऐसी अपेक्षा नहीं कर सकते कि वह अच्छी बल्लेबाजी भी करे और गेंदबाजी भी। सीजेआई ने कहा कि टी20मैच के आखिरी ओवर में कोई भी उम्मीद नहीं कर सकता कि सूर्यकुमार यादव गेंदबाजी करें या बुमराह बल्लेबाजी करे।


सीजेआई ने छात्रों को क्या कहा


सीजेआई सूर्यकांत ने टी20 मैचों का उदाहरण देते हुए कहा कि वकालत की कोई भी वकील लॉ प्रोफेशन के हर क्षेत्र में महारत हासिल नहीं कर सकता। उन्हें अपनी क्षमता को पहचान कर अपनी पहचान बनानी चाहिए। उन्होंने कहा कि वकीलों को धीरे-धीरे यह पहचानना चाहिए कि किस क्षेत्र में उनकी संभावनाएं ज्यादा हैं। सीजेआई ने कहा कि जो वकील फेमस होते हैं, वह अक्सर चुपचाप और समय के साथ पहचान लेते कि उनकी सोच को सही दिशा कहां मिलती है।


सीजेआई ने छात्रों का किया मार्गदर्शन


सीजेआई सूर्यकांत ने कहा कि लॉ की प्रैक्टसी के शुरुआती दिनों में कानून की पढ़ाई और प्रोफेशन की वास्तविकता का अंतर साफ हो जाता है। उन्होंने कहा कि किताबें सैद्धांतिक समझ प्रदान करती है। सीजेआई सूर्यकांत ने कहा कि कानून के क्षेत्र में जनता का विश्वास उन लोगों की ईमानदारी और निरंतरता पर निर्भर कर सकता है। उन्होंने कहा कि वकील का फैसला न्याय व्यवस्था को कमजोर या मजबूत करता है। 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in
Santosh Singh is an author and news content contributor at Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact Samachar Live team at samacharlive.in@gmail.com
- Advertisment -spot_img

Must Read