spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHएलपीजी सिलेंडर की कीमत बढ़ी...एटीएफ के दामों में भी हुआ इजाफा; आपकी...

एलपीजी सिलेंडर की कीमत बढ़ी…एटीएफ के दामों में भी हुआ इजाफा; आपकी जेब कितनी होगी ढिली

fok-media-samman-samaroh


Commercial Gas Cylinder Price Increase:फरवरी का महीना समाप्त हो चुका है। साथ ही मार्च का आगमन हो चुका है। पहली तारीख यानी एक मार्च से बड़े बदलाव हुए हैं। एलपीजी सिलेंडर की कीमत में इजाफा हुआ है, वहीं, एटीएफ के दाम भी बढ़ गए हैं।


हर महीने की पहली तारीख को तेल कंपनियां एलपीजी गैस सिलेंडर की किमतों में बदलाव करती है और एक मार्च को भी यह फेरबदल देखने को मिला है। दिल्ली में कॉर्मिश्यल गैस सिलेंडर की कीमतों में 28 रुपए, जबकी अन्य शहरों में 32 रुपए महंगा हो गया है। इससे पहले पिछले महीने 19 किलोग्राम वाले गैस सिलेंडर 50 रुपए महंगा हुआ था।  


एलपीजी की कीमत बढ़ी


नई कीमतों पर नजर डालें तो दिल्ली में 1740.50 रुपए में मिलने वाला कॉमर्शियल सिलेंडर 1768.50 रुपए में मिलेगा। वहीं, कोलकाता में 1844.50 रुपए की जगह 1875.50 रुपए, मुंबई में 1692 की जगह 1720.50 रुपए, चेन्नई में 1899.50 रुपए में मिलने वाला 19किलोग्राम का सिलेंडर अब 1929 रुपए महंगा हो गया है। इसके अलावा 14 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी गैस की कीमतों में 8 अप्रैल से कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है।


एटीएफ हुआ महंगा 


लोगों को ना सिर्फ एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में हुए इजाफा को झेलना पड़ेगा बल्कि हवाई यात्रियों की जेब का खर्च भी बढ़ने वाला है। हर महीने की शुरुआत की पहली तारीख की तरह इस बार भी तेल कंपनियां हवाई ईंधन यानी एयब टर्बाइन फ्यूल प्राइस भी बढ़ा दिया है। एटीएफ में कटौती या बढ़ोतरी हवाई यात्रियों की यात्रा का खर्च पर असर डालती है। नई लागू कीमतों के मुताबिक, दिल्ली में एटीएफ प्राइस 91,393 से बढ़कर 96,638.रुपए प्रति किलोलीटर और कोलकाता में 94,445.62 रुपए से बढ़कर 99,587.14 रुपए हो गई है।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular