HomeUTTAR PRADESHUPSSSC PET कट ऑफ 2026 जारी, 3.66 लाख उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के...

UPSSSC PET कट ऑफ 2026 जारी, 3.66 लाख उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट


UP Lekhpal Result 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने UPSSSC PET कट ऑफ 2026 को परिणाम के साथ अपनी आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने यूपी लेखपाल परीक्षा दी थी, वे अब अपना रिजल्ट और कट ऑफ आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि जैसी लॉगिन डिटेल्स दर्ज करनी होंगी।


कौन होगा योग्य?


आयोग की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, कुल 3,66,712 उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। ये भर्ती 7,994 लेखपाल पदों को भरने के लिए की जा रही है। यानी हर एक पद के लिए लगभग 46 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होगा। जिन अभ्यर्थियों ने निर्धारित कट ऑफ अंक या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं, वही मुख्य परीक्षा में शामिल होने के पात्र होंगे।


PET कट ऑफ अंक


आयोग ने अलग-अलग श्रेणियों के लिए PET कट ऑफ अंक अलग से जारी किए हैं। कट ऑफ तय करते समय कई बातों को ध्यान में रखा गया, जैसे परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की संख्या, कुल रिक्तियां और परीक्षा का कठिनाई स्तर। इसी आधार पर श्रेणीवार न्यूनतम अंकों का निर्धारण किया गया है। UPSSSC ने लेखपाल कट ऑफ को पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया है। उम्मीदवार आधिकारिक नोटिस में सभी वर्गों के लिए तय किए गए अंकों की जानकारी देख सकते हैं। आयोग ने सामान्य, ओबीसी, एससी, एसटी और अन्य श्रेणियों के लिए अलग-अलग कट ऑफ अंक घोषित किए हैं।


कैसे देखे कट ऑफ


कट ऑफ देखने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर UP Lekhpal Cut Off PDF लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद कट ऑफ पीडीएफ डाउनलोड करें और अपनी श्रेणी के अनुसार क्वालिफाइंग मार्क्स चेक करें। भविष्य के लिए इस पीडीएफ की एक कॉपी अपने पास सुरक्षित रखना जरूरी है। अब शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा की तैयारी में जुटना होगा। मुख्य परीक्षा की तारीख और अन्य निर्देश जल्द ही आयोग की वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read