Wednesday, May 6, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHयूपी पुलिस: हेड कांस्टेबल को रिश्वत लेते विजिलेंस टीम ने किया गिरफ्तार

यूपी पुलिस: हेड कांस्टेबल को रिश्वत लेते विजिलेंस टीम ने किया गिरफ्तार

fok-media-samman-samaroh

कानपुर: यूपी के कानपुर जनपद में हेड कॉन्स्टेबल को विजिलेंस की टीम ने 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. पकड़े जाने के बाद हेड कांस्टेबल ने भागने की कोशिश की लेकिन, विजिलेंस टीम ने उसे दबोच लिया. विजिलेंस की टीम उसे एसीपी बाबूपुरवा के ऑफिस से नंगे पाव खींच कर अपने साथ ले गई.

कानपुर साउथ के जूही में रहने वाले रिंकू ने किदवई नगर थाने में बीती 15 जुलाई को मोना, राजा, समीर और राज की पत्नी के खिलाफ एससी एसटी एक्ट, मारपीट, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी. मामले की जांच एसीपी बाबूपुरवा अमरनाथ कर रहे थे. जांच के दौरान पीड़ित रिंकू की मुलाकात वहां के हेड कान्स्टेबल शहनवाज खान से हुई थी.

केस में त्वरित कार्रवाई के लिए हेड कांस्टेबल ने पीड़ित से पहले 20 हजार रुपए की मांग की थी. लेकिन, पीड़ित ने इतने रुपए देने से मना कर दिया, जिसके बाद पुलिसकर्मी ने बिना रुपए के काम न हो पाने की बात कही. इसके बाद पीड़ित और पुलिसकर्मी के बीच 15 हजार रुपए में सौदा तय हुआ.

पीड़ित ने मामले की शिकायत विजिलेंस टीम से की. विजिलेंस ने मामले की जांच कराई तो शिकायत सही पाई गई. इसके बाद टीम ने घूसखोर पुलिसकर्मी को पकड़ने के लिए एसीपी बाबूपुरवा ऑफिस पहुंची. रिंकू पहले तो अकेले ही अंदर 15 हजार रुपए लेकर पहुंचा और हेड कान्स्टेबल शहनवाज को दे दिए.

रुपए लेते ही वहां मौजूद विजिलेंस की टीम ने छापा मारकर शहनवाज को पकड़ लिया. घूसखोर शहनवाज ने भागने की कोशिश की लेकिन, टीम ने उसे दबोच लिया और खींचते हुए एसीपी आफिस से ले गई. आज उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा.

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular