HomeUTTAR PRADESHईरान में बढ़ते तनाव के बीच भारत की एडवाइजरी, नागरिकों से देश...

ईरान में बढ़ते तनाव के बीच भारत की एडवाइजरी, नागरिकों से देश छोड़ने की अपील


India Iran Relations: मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारत सरकार ने ईरान में रह रहे अपने सभी नागरिकों को देश छोड़ने की सलाह दी है। 23 फरवरी को जारी ताजा एडवाइजरी में कहा गया है कि ईरान की बदलती स्थिति को देखते हुए सभी भारतीय उपलब्ध साधनों, खासकर कमर्शियल उड़ानों से जल्द से जल्द वापस लौटें। तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने बताया कि यह एडवाइजरी 5 जनवरी 2026 को जारी की गई सलाह का ही विस्तार है। दूतावास ने छात्रों, तीर्थयात्रियों, व्यापारियों और पर्यटकों समेत सभी भारतीयों से सावधानी बरतने और विरोध-प्रदर्शन वाले इलाकों से दूर रहने को कहा है। साथ ही स्थानीय मीडिया पर नजर रखने और दूतावास के संपर्क में रहने की भी अपील की गई है।


दूतावास ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर


दूतावास ने यह भी कहा है कि सभी भारतीय अपने पासपोर्ट और अन्य यात्रा दस्तावेज हमेशा तैयार रखें। किसी भी आपात स्थिति में मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं 989128109115, 989128109109, 989128109102 और 989932179359। इसके अलावा सभी भारतीयों से दूतावास की वेबसाइट के जरिए रजिस्ट्रेशन करने को कहा गया है। अगर इंटरनेट में दिक्कत हो तो भारत में मौजूद परिवार ने उनकी ओर से पंजीकरण कर सकते हैं।


डोनल ट्रंप ने दी ये चेतावनी


ये एडवाइजरी ऐसे समय में आई है जब ईरान के कुछ विश्वविद्यालयों में छात्र विरोध प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहे। वहीं तेहरान और वॉशिंगटन के बीच परमाणु समझौते को लेकर बातचीत चल रही है। ओमान के विदेश मंत्री बद्र अल बुसैदी के मुताबिक अगला दौर 26 फरवरी को जेनेवा में होगा। इसी बीच अमेरिका के  राष्ट्रपति डोनल ट्रंप ने ईरान को 10-15 दिनों के भीतर समझौता करने की चेतावनी दी है। ट्रंप ने कहा कि या तो समझौता होगा, नहीं तो हालात ईरान के लिए अच्छे नहीं होंगे। इन हालातों को देखते हुए भारत सरकार ने एहतियातन अपने नागरिकों को सुरक्षित स्थान पर लौटने की सलाह दी है और कहा है कि उन

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in
Santosh Singh is an author and news content contributor at Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact Samachar Live team at samacharlive.in@gmail.com
- Advertisment -spot_img

Must Read