HomeUTTAR PRADESH‘ताऊ सैनी मेरे को भी जहाज बैठा लें..’ उचाना में सीएम सैनी...

‘ताऊ सैनी मेरे को भी जहाज बैठा लें..’ उचाना में सीएम सैनी ने किया ने दिल जीतने वाला काम


Haryana Newsहरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी की सादगी सब के सिर चढ़कर बोल रही है। ये हम नहीं कहते बल्कि उचाना में विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री की अगुवाई में हुई उचाना विकास रैली में सीएम नायब सिंह सैनी के साथ कुछ देर हेलिकॉप्टर में बैठे घसो के सोनू एवं उसके परिवार का कहना है। जब उचाना से वापिस फतेहाबाद रैली के बाद हेलिकॉप्टर में जाने के लिए गाड़ी से उतर कर जा रहे थे तो दूर खड़े घसो के सोनू ने आवाज दी कि ताऊ सैनी मेरे को भी जहाज में बैठ ले, सीएम के कान में ये आवाज पड़ी तो सोनू की तरफ इशारा किया। इस पर वहां मौजूद कर्मचारी उसे हेलिकॉप्टर तक लेकर गए करीब 15मिनट सीएम के साथ हेलिकॉप्टर में सोनू रहा। पूरे परिवार को जब पता चला तो पूरा परिवार खुश है।


सोनू की मां शांति देवी ने कहा कि उचाना में विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री द्वारा की गई उचाना विकास रैली में सीएम नायब सिंह सैनी को सुनने, देखने के लिए सोनू गया था घर से 200रुपए लेकर। काम करता है रैलियों में जाता है। सोनू कहता है कि मेरा काम तो ताऊ (सीएम नायब सिंह सैनी) ही करेगा। मैंने कहा कि तेरे ताऊ पर ही करवा लेना क्या करवाएगा। घर पर लड़ झगड़ कर 200रुपए लेकर गया था। मैंने कहा कि तेरे ताऊ पर ही करवा लेना काम तो सोनू बोला आज ताऊ से मिलकर आउगा। ताऊ ही मिल गया भाग्य से। सोचा भी नहीं था ऐसा होगा। इतनी खुशी हुई है जो बता नहीं सकते। मुख्यमंत्री से मिलना तो दूर पास आकर देखे भी नहीं थे कभी। हेलिकॉप्टर जिंदगी में कभी देखा नहीं था। किसी ने हमारा कुछ नहीं किया है।


ताऊ नायब सिंह सैनी से मिलकर बहुत खुशी हुई हैसीएम सैनी


सोनू ने कहा कि ताऊ नायब सिंह सैनी से मिलकर बहुत खुशी हुई है। विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री ऐसा विधायक मिला है हमारे तार चंडीगढ़ तक जोड़ दिए। गरीब इंसान से गले लगाकर मिलता है विधायक सभी का सांझा व्यक्ति है। बार-बार कहते है हरियाणा में सीएम नायब सिंह सैनी की सरकार आए उचाना के लोग विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री को गददी पर बैठा कर रखे। मैंने आवाज दी कि ताऊ सैनी मुझे भी बैठा ले। मन में इच्छा होती है परमात्मा के दर्शन करने की। मेरे को मेरा परमात्मा मिल गया। 200रुपए घर में झगड़ा करके ले गया था। पडोस से बाइक मांग कर ले गया था। 70रुपए का तेल डलवाया। 120रुपए का खाना खा लिया। मेरी मौज हेलिकॉप्टर में बैठा कर नायब सिंह सैनी ने कर दी। सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा बातचीत में कहा कि सभी का भला करेंगे।


15से 20मिनट का समय दिया। मैंने कहा कि ताऊ मैंने दो मिनट का समय दे दो। सीएम ने कहा कि वो मेरे साथ सरकार उसके साथ है छत्तीस जात का भाईचारा बना रखा है। तीन बार थापी मारी और सिर पर हाथ रख दिया और फोन नंबर भी लिया। खुशी में पूरी रात मेरे को नींद नहीं आई। सीएम से कहा कि बहुत सारे पेपर दे दिया लेकिन नंबर नहीं पड़ा है। नौकरी लगे है लेकिन इस सरकार में बिना पर्ची बिना खर्ची युवा नौकरी लग रहे है इससे हम खुश है किसी के बच्चे तो नौकरी लग रहे है। 12वीं तक पढ़ाई की है। पहले हमारी कई पीढिय़ों से बीरेंद्र सिंह के साथ थे। 2014में भाजपा के साथ जुड़े थे। काम करवाने के लिए ताऊ बीरेंद्र सिंह के पास दिल्ली गए थे। मैं रेल में गया था लेकिन जो आदमी मेरे लिए गए थे वो गाड़ी लेकर गए थे। 10हजार रुपए मेरा खर्च आया था। सैनी सरकार के साथ दिल से जुड़े है। पूरा परिवार उनके साथ है।


 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in
Santosh Singh is an author and news content contributor at Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact Samachar Live team at samacharlive.in@gmail.com
- Advertisment -spot_img

Must Read