UP Weather: एक बार फिर उत्तर प्रदेश में बारिश का मौसम लौटा है. पिछले 2 दिनों से प्रदेश के कई जिलों में बारिश पड़ी है. इसी के साथ सुबह और रात में मौसम भी बदलना शुरू हो गया है. आज यानी सोमवार सुबह तो यूपी के कई इलाकों में धुंध भी दिखी है. इसी बीच मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट दिया है.
आज से लेकर 12 तक यूपी के इन जिलों में हो सकती है बारिश
एनसीआर में भी बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली एनसीआर में भी इस दौरान बारिश की संभावना है. इस दौरान यूपी के कई जिलों में तेज और हल्की बारिश देखने को मिल सकती है. इसी के साथ अब मौसम भी बदलना शुरू हो जाएगा. आईएमडी ने ये भी बताया है कि बारिश के बाद कुछ इलाकों में उमस भी देखने को मिल सकती है. मगर तापमान में गिरावट दर्ज अवश्य की जाएगी.









