spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHदो महीने पहले प्रेमानंद महाराज ने राजपाल यादव को क्या कहा था?...

दो महीने पहले प्रेमानंद महाराज ने राजपाल यादव को क्या कहा था? पैसों की समस्या पर दी थी ये सलाह

fok-media-samman-samaroh


Premanand Maharaj Advice To Rajpal Yadav: फिल्म अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। राजपाल यादव का कोई फिल्म को लेकर नहीं बल्कि तिहाड़ जेल में सरेंडर करने को लेकर चर्चाओं में हैं। सरेंडर करने के दौरान उन्होंने भावुक बयान दिया था। जिसके बाद उनके फैंस ने सहानुभूति दिखाई।


अब जब राजपाल यादव जेल में हैं, तब उनकी और प्रेमानंद महाराज की मुलाकात चर्चाओं में हैं। बताया जा रहा है कि राजपाल यादव ने दो महीने पहले प्रेमानंद महाराज से मुकालात की थी। इस दौरान प्रेमानंद महाराज ने उनको पैसों की समस्या को लेकर सलाह दी था।


क्या कहा था प्रेमानंद महाराज ने? 


प्रेमानंद महाराज ने राजपाल यादव से कहा था कि जीवन का तो लाभ यही है बच्चा कि हमारा भगवान से जुड़ाव बना रहे। जीवन में विपत्तियां, दुख, अपनों से बिछड़ना और ऐसी परिस्थितियां आती हैं कि जीना मुश्किल लगने लगता है। अर्थ की समस्या, रिश्तों में समस्या, हमारी इन समस्याओं में हमको जो संभाल सके वो केवल भगवान ही हैं। प्रेमानंद महाराज ने कहा था कि इंसान तो ऐसा है कि आप खाते-पीते हैं अच्छे हैं तो आपसे हाथ मिलाएगा लेकिन, आप पर संकट आएगा तो वह सहायता के लिए आगे नहीं आएंगे।


हालात से लड़ना सीखो-प्रेमानंद महाराज                   


फिल्म अभिनेता प्रेमानंद महाराज ने आगे कहा था कि समस्याओं में केवल भगवान साथ देते हैं। इसलिए भगवान का नाम लो, उनको याद करो, जीवन को खुशमय बनाओ। हर हालात में दुख से लड़ना सीखो, हारना नहीं। प्रेमानंद महाराज ने कहा था कि हर समस्या में मजबूत रहिएगा, टूटना नहीं है। भगवान को याद करिए वह मदद करेंगे। बता दें कि प्रेमानंद महाराज से बड़े-बड़े सितारे मिलने पहुंचते हैं। विराट कोहली से लेकर शिल्पा शेट्टी तक ने उनसे मुलाकात की है। मुलाकात के दौरान प्रेमानंद महाराज ने जीवन के बारे में बताया है।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular