HomeUTTAR PRADESH'बताएं पैसा कहां दिया गया...', आर्थिक सहायता के दावे पर राजपाल यादव...

‘बताएं पैसा कहां दिया गया…’, आर्थिक सहायता के दावे पर राजपाल यादव के भाई ने खड़े किए सवाल


Rajpal Yadav Questions Financial Support: बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं। उन्होंने तिहाड़ जेल में सरेंडर करते वक्त भावुक बयान दिया था। जिसके बाद उनके प्रति लोगों की सहानुभूति बढ़ी और बॉलीवुड से लेकर पॉलिटिशियन तक उनकी सहायता करने के लिए आगे आए। लेकिन क्या सच में उनकी सहायता की जा रही है।


ऐसा इसलिए क्योंकि राजपाल यादव के बड़े भाई श्रीपाल यादव ने आर्थिक मदद के दावों की पोल खोल दी है। हालांकि, दूसरी तरफ उनकी पत्नी राधा यादव ने आर्थिक मदद के लिए सेलेब्स का शुक्रिया अदा किया है। वहीं, राजपाल यादव के मैनेजर गोल्डी ने लोगों के प्रति आभार जताया है।


क्या कहा राजपाल यादव के भाई ने


राजपाल यादव के भाई श्रीपाल यादव ने कहा कि कहां हैं मदद के पैसे? राजपाल यादव को कई लोगों ने मदद करने की बात कही है, अगर सच में ऐसा है, तो सारे पैसे कहां गए? उन्होंने कहा कि जो शख्स राजपाल यादव के अकाउंट को मैनेज करते हैं, उन्होंने अभी तक किसी तरह की आर्थिक सहायता की जानकारी नहीं दी है, मेरा पूछना है कि अगर मदद की गई है, तो पैसा कहां दिया गया है? इसकी खबर राजपाल के परिवार को नहीं है।


‘सिर्फ बयानबाजी हो रही…’


श्रीपाल यादव ने आगे कहा कि अगर किसी ने सच में सहायता की है तो राजपाल का परिवार उनका शुक्रगुजार रहेगा या फिर सिर्फ सोशल मीडिया पर बयानबाजी हो रही है। अगर ऐसा हो रहा है तो बिल्कुल गलत है। श्रीपाल यादव ने कहा कि उनके भाई राजपाल ने सरेंडर करते वक्त जल्द लौटने का वादा किया था,राजपाल इस बात को साबित करेंगे की कोई लोन नहीं लिया गया था। लेकिन, समय की बिड़वना देखिए एक तरफ जहां राजपाल यादव जेल में हैं, वहीं, दूसरी तरफ उनकी भतीजी यानी श्रीपाल की बेटी की शादी होने वाली है। 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in
Santosh Singh is an author and news content contributor at Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact Samachar Live team at samacharlive.in@gmail.com
- Advertisment -spot_img

Must Read