HomeUTTAR PRADESHसंकट के समय में राजपाल यादव के सारथी बने तेज प्रताप, इतने...

संकट के समय में राजपाल यादव के सारथी बने तेज प्रताप, इतने लाख रुपए की सहायता की


Tejpratap Yadav Supports Rajpal Yadav: बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव ने तिहाड़ जेल में सरेंडर कर दिया है। चेंक बाउस मामले में उन्होंने आत्मसमर्पन किया है। लेकिन सरेंडर करने से पहले राजपाल यादव ने बयान दिया। उनके बयान तिहाड़ जेल के अधिकारियों को हैरान कर दिया औक फिल्म इंडस्ट्री पर सवाल खड़े कर दिए हैं। उनके फैंस भी इमोशनल हो गए।


बता दें कि राजपाल यादव पर 9 करोड़ रुपये का बकाया है, जो उन्होंने एक फिल्म के लिए उधार लिए थे। फिलहाल फिल्म इंडस्ट्री से सोनू सूद की मदद के बाद अब जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने भी राजपाल यादव की मदद करने का ऐलान किया है।


तेज प्रताप ने की सहायता


तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट पर राजपाल यादव की मदद की बात कही। तेज प्रताप यादव ने कहा कि मुझे अभी मेरे बड़े भाई राव इंदरजीत यादव जी की पोस्ट के माध्यम से माननीय राजपाल यादव जी के परिवार की पीड़ा के विषय में जानकारी हुई है। इस अत्यंत कठिन समय में मैं और मेरा पूरा जेजेडी परिवार, उनके शोकाकुल परिवार के साथ पूरी संवेदना और मजबूती से खड़ा है। उन्होंने कहा कि मानवीय करुणा के तौर पर मैं जेजेडी की ओर से 11लाख की आर्थिक सहायता उनके परिवार को दे रहा हूं।


क्या है चेक बाउंस का मामला


दरअसल, यह मामला 2010का है। राजपाल यादव ने अपनी डायरेक्टोरियल फिल्म अता पता लापता को फाइनेंस करने के लिए मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से 5करोड़ रुपए उधर लिए थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई और अभिनेता को पैसे की तंगी का सामना करना पड़ा। इतना ही नहीं बैंक में पैसा न होने के कारण उनका दिया हुआ चेक बाउंस हो गया। जिसके बाद अप्रैल 2018 में एक मजिस्ट्रेट कोर्ट ने राजपाल यादव और उनकी पत्नी को नेगोशिएबल एक्ट के सेक्शन 138 के तहत दोषी करार दिया और छह महीने जेल की सजा सुनाई।


कोर्ट के आदेश पर किया सरेंडर


राजपाल यादव ने इस फैसले को चुनौती दी उन्हें राहत मिली लेकिन इस दौरान उनकी बकाया रकम लगभग 9 करोड़ रुपए हो गई। हालांकि, एक्टर ने कुछ पैसे चुका दिए लेकिन, बार-बार देरी और कोर्ट की समयसीमा पूरी न कर पाने से उनके इरादों पर सवाल उठने लगे। जिसके बाद कोर्ट ने राजपाल यादव की अपील पर दोबारा राहत देने से इनकार कर दिया। फिर कोर्ट ने एक्टर को बिना किसी देरी के सरेंडर करने का आदेश दिया। जिसके बाद कोर्ट के आदेश को मानते हुए राजपाल यादव ने सरेंडर कर दिया।  

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in
Santosh Singh is an author and news content contributor at Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact Samachar Live team at samacharlive.in@gmail.com
- Advertisment -spot_img

Must Read