HomeUTTAR PRADESH35 साल बाद अंगना में बेटी की किलकारी...नामकरण समारोह रहा सबसे अनोखा,...

35 साल बाद अंगना में बेटी की किलकारी…नामकरण समारोह रहा सबसे अनोखा, 130 गांव बने गवाह


Haryana News: हरियाणा के सोनीपत जिले के महलाना गांव में एक परिवार ने बेटी के जन्म को इतने भव्य तरीके से मनाया, जो अब  पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया है। दरअसल, परिवार में 35साल बाद बेटी का जन्म हुआ, जिसकी खुशी में नामकरण समारोह का आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक पल में आसपास के 130गांवों से हजारों लोग शामिल हुए और समारोह को यादगार बना दिया।


35सालों बाद बेटी का जन्म


बता दें, बच्ची का जन्म 6जनवरी को रोहित बालियान और उनकी पत्नी के घर हुआ। परिवार ने बताया कि वे लंबे समय से बेटी की कामना कर रहे थे, क्योंकि इससे पहले उनके यहां एक बेटा हुआ था, लेकिन बेटी के लिए 35सालों का इंतजार करना पड़ा। इस खुशी को साझा करने के लिए परिवार ने नामकरण समारोह का आयोजन किया, जिसमें बेटी का नाम कामाक्षी रखा गया, जो देवी पार्वती का एक रूप है।


रोहित बालियान ने इस मौके पर कहा कि बेटियां बेटों से किसी मायने में कम नहीं हैं और उनका जन्म परिवार के लिए उतनी ही खुशी और गर्व का विषय है। उन्होंने इस आयोजन के माध्यम से समाज को संदेश दिया कि बेटियां परिवार की ताकत हैं और उन्हें समान सम्मान मिलना चाहिए। वहीं, बेटी की मां ने भावुक होकर बताया कि यह उनके लिए गर्व और खुशी का पल है तथा वे चाहती हैं कि हर परिवार बेटी के जन्म को इसी उत्साह से मनाए।


पूरे गांव को सजाया गया


समारोह की शुरुआत वैदिक मंत्रों, हवन और शंखनाद से हुई। इसके बाद एक भव्य जुलूस निकाला गया, जिसमें हाथी, घोड़े, रथ, ढोल-नगाड़े और फूलों की वर्षा शामिल थी। पूरे गांव को सजाया गया था और मेहमानों के लिए बड़े स्तर पर भोज का इंतजाम किया गया। हजारों लोग इस उत्सव में शामिल होकर परिवार की खुशी में शरीक हुए, जो बेटी के जन्म को बेटों के समान महत्व देने का संदेश देता है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in
Santosh Singh is an author and news content contributor at Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact Samachar Live team at samacharlive.in@gmail.com
- Advertisment -spot_img

Must Read