spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHहांसी में दर्दनाक सड़क हादसा, 2 दोस्तों की मौत, तीसरा गंभीर रुप...

हांसी में दर्दनाक सड़क हादसा, 2 दोस्तों की मौत, तीसरा गंभीर रुप से घायल

fok-media-samman-samaroh


HARYANA NEWS: हरियाणा के हांसी जिले में दिल्ली-नेशनल हाइवे-9 पर गांव मुंढाल फ्लाई ओवर के पास देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में दो युवक की मौके पर मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे पीजीआई में रैफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही घायल को पास के अस्पताल में भर्ती करा दिया।


इस हादसे में महम के फरमाना खास गांव में शादी शामिल होने जा रहे। तीन दोस्तों की कार तेज रफ्तार कैंटर से टकरा गई। हादसे में 2 युवकों की मौत हो गई। मृतक युवकों की पहचान 29 वर्षीय विकास और 30 वर्षीय सचिन के रूप में हुई है जो झज्जर जिले के रहने वाले हैं गंभीर रूप से घायल युवक का नाम रोहतक निवासी 15 वर्षीय तुषार बताया जा रहा है। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए हांसी के नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखा है जहां दोनों शवो का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।


जांच में जुटी पुलिस


सोरखी चौकी के जांच अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर  कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी है।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular