HARYANA NEWS: हरियाणा के सोनीपत जिले के खरखौदा में रोहतक की एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने महिला पटवारी को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह जमीन के मालिकाना हक से जुड़े कार्य के बदले रिश्वत की मांग कर रही थी।
Also Read This:यूपी में मेडिकल एजेंसियों का बड़ा फर्जीवाड़ा, 450 थोक दवा फर्मों के सर्वे में 70 से 80 संदिग्ध
शिकायतकर्ता को बिना रिश्वत के काम न करने की बात कही गई थी। इसके बाद पीड़ित ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो से की। एसीबी ने पूरी योजना के तहत जाल बिछाया और एक चाय वाले को माध्यम बनाकर कैश दिया गया। इसके बाद जैसे ही महिला पटवारी ने कैश पकड़ा, उसे अरेस्ट कर लिया गया।


