spot_img
spot_img
HomeUTTARAKHANDदेहरादून के नए DM सविन बंसल ने संभाला कार्यभार

देहरादून के नए DM सविन बंसल ने संभाला कार्यभार

  • देहरादून के नए डीएम सविन बंसल ने संभाला कार्यभार

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देर रात कई आईएएस और पीसीएस के ट्रांसफर किए हैं। इनमे देहरादून के जिलाधिकारी को भी बदला गया है। देहरादून में जिलाधिकारी सोनिका को हटाकर आईएएस सविन बंसल को जिलाधिकारी बनाया गया है। नवनियुक्त जिलाधिकारी सविन बंसल ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर कार्यभार संभाला। सविन बंसल 2009 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। पदभार संभालते ही मीडिया से रूबरू होकर उन्होंने अपनी प्राथमिकताएं बताई।
सविन बंसल ने बताया कि नगर निगम की समस्याओं को दूर करना उनकी पहली प्राथमिकता है। साथ ही यातायात, लैंड डिस्प्यूट, क्राइम, सरकार की योजनाएं को लेकर लोगो को जागरूक करने का काम किया जाएगा। जनता की समस्याओं को लेकर जनसंवाद यथावत चलता रहेगा। जनता के साथ संवाद कर जल्द से जल्द समस्या का समाधान निकालने की कोशिश को जाएगी।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular