HomeUTTARAKHANDसार्वजनिक स्थान पर जाम टकराने वालो का दून पुलिस ने उतारा सुरूर

सार्वजनिक स्थान पर जाम टकराने वालो का दून पुलिस ने उतारा सुरूर

  • सार्वजनिक स्थान पर जाम टकराने वालो का दून पुलिस ने उतारा सुरूर
  • शहर से देहात तक शराबियों के विरुद्ध जारी है दून पुलिस का अभियान
  • विगत 02 दिनों में सार्वजनिक स्थानों पर शराब ठेकों के बाहर व सड़क किनारे वाहनों में शराब पीने वाले 453 व्यक्तियों को पुलिस लायी थाने
  • थाने पर सभी के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए 1,30,250/- रु० के किये चालान, दी सख्त हिदायत
  • जनपद के नगर व देहात क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों में शराब पीने वालों के विरुद्ध पुलिस द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाई

देहरादून: सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और पिलाने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में विगत 02 दिनों में दून पुलिस द्वारा जनपद के नगर व देहात क्षेत्र में व्यापक स्तर पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान पुलिस द्वारा सभी थाना क्षेत्रों में शराब ठेकों के बाहर, अन्य सार्वजनिक स्थानों, सड़क किनारे वाहनों में शराब पीने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 453 व्यक्तियों को संबंधित थानों पर लाकर उनका पुलिस एक्ट में चालान करते हुए 1,30,250 रुपये संयोजन शुल्क वसूला गया, साथ ही सार्वजनिक स्थान पर शराब न पीने की सख्त हिदायद दी।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read