HomeUTTAR PRADESHनेपाल बॉर्डर के पास दर्दनाक हादसा, खाई में बस गिरने से 13...

नेपाल बॉर्डर के पास दर्दनाक हादसा, खाई में बस गिरने से 13 लोगों की मौत; 34 घायल


Road Accident: उत्तराखंड से सटे नेपाल सीमा से एक बार फिर दर्दनाक खबर आई। भारत से लगे नेपाल सीमा के बैतडी क्षेत्र में बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बैतडी से बजांग जाने के दौरान बस गहर खाई में गिर गई। जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई जबकि 34 लोग घायल हो गए। इनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।


दरअसल, गुरुवार यानी 5 फरवरी की रात बैतडी के पुरचुंणी नगरपालिका सात भवने गांव से दुल्हन लेकर बजांग के सुनकुडा जा रही बस पुरचूंणी मोड से अनियंत्रित होकर 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई। जिला प्रहरी कार्यालय बैतडी के प्रहरी प्रवक्ता निरीक्षक बलदेव बडू ने बताया कि रात्रि के समय नेपाल एपीएफ, प्रहरी एंव स्थानीय जनता द्वारा यात्रियों को बचाया गया। 


13 साल के बच्चे की भी मौत


दुर्घटना में मरने वालों में बजांग बित्थड चीर गांव पालिका के रहने वाले केशव राज जोशी, अशोक राज जोशी, बसंत राज जोशी, बिष्णु दत्त जोशी, बैतडी पुरचू्णीं नगरपालिका निवासी पुष्पा अवस्थी, बैतडी पुरचूणी नगरपालिका निवासी सुशील जोशी, नरेश राज जोशी, बिशन दत्त जोशी, दीपक जोशी, किशन जोशी, बजांग केदारस्यु गांव पालिका निवासी मोहन देव भट्ट, केशव भट्ट, बजांग जय पृथ्वी नगरपालिका निवासी बसंत राज रतला, शामिल हैं।


कैसे हुई बस दुर्घटना  


जिला प्रहरी कार्यालय बैतडी के प्रहरी प्रवक्ता प्रहरी निरिक्षक बलदेव बडू के अनुसार बस दुर्घटना में छह बरातियों की घटना स्थल में ही मौत हो गई। पांच बरातियों की डडेलधुरा अस्पताल में और दो बरातियों की कोटिला अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। घायलों में कुछ और बरातियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि बस में अधिक संख्या में बराती सवार थे। चढ़ाई के दौरान बस नहीं चढ़ पाई और हादसा हो गया। 25 घायल बारातियों का डडेलधुरा अस्पताल और पांच गंभीर रूप से घायल बरातियों को धनगढी भेज दिया गया है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in
Santosh Singh is an author and news content contributor at Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact Samachar Live team at samacharlive.in@gmail.com
- Advertisment -spot_img

Must Read