spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHनेपाल के बैतड़ी जिले में भीषण हादसा, 200 मीटर गहरी खाई में...

नेपाल के बैतड़ी जिले में भीषण हादसा, 200 मीटर गहरी खाई में गिरी बस, 13 की मौत

fok-media-samman-samaroh


Nepal Road Accident: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ के पास नेपाल के बैतड़ी जिले में एक दर्दनाक में सड़क हादसा हो गया। जहां बारातियों से भरी एक बार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस हादसे में 13 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। साथ ही 34 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही राहत बचाव टीम मौके पर पहुंची और घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती करा दिया। रेस्क्यू अभियान में प्रशासन को स्थानीय लोगों का साथ मिला।


जानकारी के अनुसार, यह हादसा गुरुवार की देर रात नेपाल के सुदूर पश्चिमी क्षेत्र बैतड़ी जिले में हुआ। यह इलाके उत्तराखंड के पिथौरागढ़ के पास स्थित है। बताया जा रहा है कि बस जब पहाड़ी मार्ग से गुजर रही थी, तभी बस अनियंत्रित हो गई और 200 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। घटना की सूचना मिलते ही सबसे पहले स्थानीय लोग मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य में जुट गई। साथ ही उन्होंने प्रशासन और पुलिस को इस घटना की जानकारी दी।  


जांच में जुटी पुलिस


पुलिस को अंधेरा होने की वजह से रेस्कूय ऑपरेशन में काफी परेशानियां झेलने पड़ी। घटों की कड़ी मशक्कत के बाद घायलों और मृतकों को खाई से बाहर निकाला गया। हादसे में अबतक 13 लोगों के मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 34 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को आसपास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। शुरुआती जांच के मुताबिक, यह हादसा तेज रफ्तार, खराब सड़कें और रात का अंधेरा माना जा रहा है।  

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular