श्री अयोध्या धाम में नव स्थापित श्री रामनाथस्वामी मंदिर में आयोजित भव्य महाकुंभाभिषेक और प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में सीएम योगी शामिल हुए। आयोजन के प्रति हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा “यह आयोजन आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की संकल्पना को और मजबूती प्रदान करेगा।”
सीएम योगी ने कहा “उत्तर से दक्षिण तक, पूर्व से पश्चिम तक हर कालखंड में भारत सांस्कृतिक रूप से एक रहा है. आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की प्रेरणा से काशी में ‘काशी तमिल संगमम्’ के दो महत्वपूर्ण संस्करण संपन्न हो चुके हैं. श्री अयोध्या धाम और तमिलनाडु का एक विशेष रिश्ता है. यह प्रगाढ़ रिश्ता आज से नहीं, हजारों वर्षों की एक परंपरा है.”









