HomeUTTAR PRADESHहरियाणा में इस दिन हो सकती है बारिश, हवा के साथ गरज...

हरियाणा में इस दिन हो सकती है बारिश, हवा के साथ गरज का भी अलर्ट जारी


Haryana Weather Update: ठंड कम होने के साथ लोगों को राहत मिल रही है। हल्की धूप लोगों को सुहाना लग रहा है। खासकर उत्तर और उत्तर-पश्चिम राज्य में लोगों को ठंड से राहत मिल रही है। हालांकि बीच-बीच में हल्की बारिश और तेज हवा के कारण मौसम का मिजाज बिगड़ा। अब हरियाणा को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।


कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार की तरफ मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। अलर्ट के मुताबिक, हरियाणा में 10 फरवरी को मौसम परिवर्तनशील रह सकता। इस दौरान लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव बने रहने की संभावना है।


हवा के साथ बारिश का अलर्ट


वहीं, पश्चिमी विक्षोभ के कारण हरियाणा में 6 और 7 फरवरी को मध्यम गति से हवा चलने की संभावना जताई गई है। लेकिन, 9 फरवरी को एक और पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण हवा के साथ गरज और बारिश हो सकती है। 10 फरवरी को भी हवा के साथ-साथ गरज और बारिश की आशंका जताई गई है। हालाकि, मौसम में उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से रात्रि तापमान में गिरावट रहने का अनुमान है। इस दौरान सुबह और देर रात्रि को हल्की-फुल्की धुंध में छाए रहने की संभावना है। 


लोगों को ठंड से मिली राहत


हालांकि, लोगों को अब ठंड से राहत मिल गई है। उत्तर पश्चिमी राज्य समेत हरियाणा, पंजाब, हिमाचल, उत्तर प्रदेश मौसम में परिवर्तन देखा गया है। सुबह, शाम और रात में हल्की ठंड महसूस की जा रही है। वहीं, दिनभर धूप रहने से लोगों को राहत मिल रही है। हरियाणा में भी दिन भर धूप रहने के साथ सुबह और शाम में ठंड महसूस हो रही है। हालांकि, 10 फरवरी को हरियाणा में हवा के साथ बारिश भी हो सकती है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in
Santosh Singh is an author and news content contributor at Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact Samachar Live team at samacharlive.in@gmail.com
- Advertisment -spot_img

Must Read